एसपी सिटी ने किया थाना मंडावर का आकस्मिक निरीक्षण। महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय इत्यादि को किया चेक।
बिजनौर। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा थाना मंडावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय इत्यादि को चेक कर महिला हेल्प डेस्क व चुनाव संबंधी व अन्य सभी रजिस्टर को चेक किया।

इसी के साथ संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a comment