newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

अवैध ई-रिक्शा बने नगर के लिए मुसीबत, लगा रहता है जाम

स्योहारा। नगर में बढ़ती ई-रिक्शों की संख्या अव्यवस्था फैला रही हैं। अवैध रूप से संचालित हो रहे अवैध ई-रिक्शों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। नगर के किसी भी हिस्से में ई-रिक्शों की काफी संख्या नजर आ जाएगी। इनकी बढ़ती संख्या जाम के हालात पैदा कर रही है। प्रशासन की अनदेखी नगरवासियों को और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो नगर ई-रिक्शों से भर जाएगा, जहां पैदल निकलना भी मुश्किल होगा। इन ई-रिक्शों के संचालन के लिए मानक तय होने चाहिए ताकि नगर की व्यवस्था बनी रहे। बाजार वाले दिन जगह-जगह जाम के हालात नजर आते हैं। मुख्य चौराहों पर भी यही हालात रहते हैं। धामपुर चुंगी पर दोपहर के समय भी कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। इस जाम के जिम्मेदार वह ई-रिक्शा होते हैं, जो चौराहे पर चारों दिशाओं को जाने के लिए खड़े रहते हैं। चौराहे पर पुलिस तैनात रहती है फिर भी बार बार जाम के हालत बन जाते हैं।
यही हाल थाना चौराहा, हाजी इलियास पेट्रोल पंप चौराहा, ठाकुरद्वारा चुंगी का भी हैजबकि नगर वासियों और राहगीरों को इन ई रिक्शों से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बाजार करने जाने वाले लोगों को होती है। जगह-जगह वाहन जाम में फंसे दिखाई देते हैं। नगरवासियों का कहना है कि इन ई-रिक्शों का मानक तय होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र के लिए नगर पालिका को भी अपनी परमिशन देनी चाहिए। इस सबसे पहले सहायक संभागीय विभाग में रजिस्ट्रर होना अनिवार्य है। आरोप है कि सहायक संभागीय विभाग की मेहरबानी इस कदर है कि अवैध ई-रिक्शों के संचालन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर में प्रतिदिन ई-रिक्शों की खरीदारी हो रही है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं। यदि यही हाल रहा तो नगर ई-रिक्शों से भर जाएगा।

Posted in , ,

Leave a comment