newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

वाहन से बचाने को लेकर ई रिक्शा पलटी, महिला घायल नहटौर। सामने से तेज गति के साथ आ रहे वाहन से बचाने को लेकर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सवार एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के ग्राम तालमपुर निवासी महिला सुधा पत्नी मुकेश किसी कार्य से नहटौर आई थी। बताया जाता है कि वह दोपहर ई रिक्शा द्वारा घर लौट रही थी। पैजनिया मार्ग पर पुरानी पिलखन के पास सामने से आ रहे एक तेज गति वाहन से बचाने को लेकर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सवार महिला सुधा घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

ई रिक्शा से बाहर निकलती महिला
Posted in ,

Leave a comment