newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सहसपुर: सीट फिर सामान्य होने से खिले पुराने सभी दावेदारों के चेहरे

स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत सीट इस बार सामान्य होने से अन्य दावेदारों को झटका लगा है। वर्ष 2017 में सहसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिये आरक्षित हुआ था। उससे पहले व इस बाऱ फिर सामान्य सीट होने से पुराने सभी दावेदारों के चेहरे खिल गये हैं।
सहसपुर नगर पंचायत वर्ष 1971 में अपने अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट वर्ष 2017 को छोड़कर सामान्य ही रही है।। वर्ष 1988 में नगर पंचायत अध्यक्ष का पहला चुनाव हुआ, जिसमे मोहम्मद अली पंचायत अध्यक्ष बने थे। वर्ष 1995 से 2006 तक नईमुल्ला खान ने नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। वर्ष 2006 में जहीन अख्तर नगर पंचायत अध्यक्ष बने। वर्ष 2012 में मौहम्मद अली पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्ष 2017 में नगर पंचायत अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित होने पर हुमा खां नगर पंचायत चैयरपर्सन बनी। इस बार भी नगर पंचायत अध्यक्ष सीट सामान्य होने से जहां आरक्षित वर्ग के दावेदारों को झटका लगा है तो वहीं सामान्य सीट होने पर पुराने दावेदारों के चेहरे खिल उठे हैं।

Posted in ,

Leave a comment