थाना स्योहारा का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दिनेश सिंह का एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

स्योहारा। थाना स्योहारा का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह का स्वागत राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने गुलदस्ता देकर किया। एमआर पाशा ने कहा कि जब से जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ दिनेश सिंह आए हैं, तब से कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नशा मुक्ति अभियान, जगह-जगह पर चेकिंग अभियान, पैदल गश्त आदि का कार्य पूरे जनपद में चल रहा है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि एमआर पाशा दिव्यांग होकर भी दिव्यांगों, गरीब वर्गो के प्रति काफी संघर्ष कर रहे हैं। यह बधाई के पात्र हैं। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
Leave a comment