14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। इसी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।
नई दिल्ली। मार्च के पहले ही दिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

आठ महीने के बाद बढ़ गए घरेलू गैस के दाम~
छह जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर 50 रुपए बढ़कर 1090.50 रुपए का हुआ था। तब से दाम स्थिर थे। अब आठ माह के लम्बे अंतराल के बाद घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ है। होली के पहले सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी ने लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है।

तोड़ा रिकॉर्ड कमर्शियल सिलेंडर के दाम ने~
तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में पहली बार एक साथ 350 रुपए का सबसे बड़ा इजाफा किया है। इससे पहले एक अप्रैल 2022 को एक साथ 260 रुपए बढ़े थे। तब सिलेंडर 2355.50 रुपए का हो गया था। इसके अगले माह मई में 102 रुपए और बढ़े और सिलेंडर अपने अधिकतम दाम 2458 रुपए पर पहुंच गया। पिछले पांच माह से कमर्शियल गैस सिलेंडर दो हजार के नीचे चल रहा था।

Leave a comment