तीन तस्कर गिरफ्तार कर करोड़ों रुपए के दो रेड सैंड बोआ सांप बरामद। बिजनौर वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी। सांप को करोड़ों रुपए में बेचने की फिराक में थे तस्कर
दुर्लभ प्रजाति के रेड सेंड बोआ सांप की तस्करी का खुलासा। वन विभाग की टीम ने पकड़े तीन तस्कर।

बिजनौर। वन विभाग की टीम ने रेड सेंड बोआ नाम के दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी का खुलासा किया है। सांप सहित तीन तस्कर पकड़े गए हैं। तस्कर सांप को करोड़ों रुपए में बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से रेड सैंड बोआ नाम के दो सांपों को बरामद कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर स्योहारा मुरादाबाद रोड पर बेशकीमती सांप को बेचने की फिराक में हैं। वन विभाग ने टीम गठित कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। देहाती भाषा में इसे दोमुहा सांप के नाम से भी जाना जाता है। सांप दुर्लभ प्रजाति का है, जो राजस्थान में मिलता है। वन विभाग की टीम ने बेशकीमती दो सांप तीन तस्करों के पास से बरामद किए। तकरीबन एक साँप की औसतन लंबाई 4 फुट 5 इंच, वजन 5 किलो के आसपास है।

इस मामले में वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्योहारा मुरादाबाद रोड से तीन तस्करों को रेड सेंड बोआ सांप के साथ छापेमारी कर पकड़ लिया है। इनके कब्जे दो जीवित रेड सेंड बोआ सांप बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए तस्करों के नाम चांद बाबू, नूर हसन निवासी मुरादाबाद और स्योहारा बिजनौर निवासी अली बताए गए हैं।
Leave a comment