newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

गर्मियों में जेब में प्याज रखकर बाहर निकलने से नहीं लगती लू! सच या झूठ? ~the sutra

मई की गर्मी एकदम तीखे तेवर दिखा रही है। तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हो रहे हैं। किसी न किसी के मुंह से आपने ये जरूर सुना होगा कि जेब में एक प्याज रखकर घर से बाहर निकलने से लू नहीं लगती। क्या वाकई ऐसा है? क्या जेब में रखी एक प्याज आपको लू से बचा सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि ये दावा सच है या झूठ…

पुराने जमाने में वाहन आदि की सुविधा इतनी ज्यादा नहीं हुआ करती थी, लोगों को लंबी दूरी चलकर तय करनी पड़ती थी। इस वजह से गर्मियों में लोग जेब में प्याज रखकर चलते थे, क्योंकि इसमें वॉलटाइल ऑइल होते हैं, जो शरीर के तापमान को सामान्य करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सिर्फ पॉकेट में इसे रखकर चलने से लू से बच पाना संभव नहीं है।

लू से नहीं बचा सकती जेब में रखी प्याज

डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मियों में जेब में प्याज रखने से आपको किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता है। जेब में रखी प्याज आपको लू से नहीं बचा सकती। हालांकि कच्चे प्याज का सेवन करने से आप लू से काफी हद तक बच सकते हैं। गर्मियों में गहरे लाल रंग के प्याज के सेवन से आपका शरीर ठंडा बना रहता है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एक तत्व होता है, जिसमें एंटी-हिस्टामाइन का प्रभाव होता है। प्याज का वॉलटाइल ऑयल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

लू लगने के लक्षण

  • तेज बुखार
  • पैरों के तलवे में जलन
  • बेहोशी
  • चक्कर
  • सिरदर्द
  • जी-मिचलाना
  • आंखों में जलन
  • कमजोरी

लू से बचने में प्याज किस तरह से फायदेमंद

लू से बचने के लिए कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर लाल प्याज के रस को निकालकर सिर, छाती और कान के पीछे लगाना चाहिए। इससे लू के खतरे से बचा जा सकता है। सलाद के अलावा प्याज की भुर्जी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

लू लगने पर क्या खाएं?

  • लू लगने पर खीरा, तरबूज, खरबूज, तोरई और लौकी का सेवन करना चाहिए। इनसे शरीर ठंडा रहेगा।
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
  • ग्लूकोज का सेवन करना चाहिए।
  • नारियल पानी पीना चाहिए।

रोज खाएं ये चीजें

  • संतरा, अनानास, तरबूज, अंगूर जैसे फलों का सेवन करें।
  • प्याज, मिंट और खीरे से बना सलाद भी शरीर को हाईड्रेंट करेगा।
  • रोज 1 से 2 गिलास ताजे फलों का रस पी सकते हैं।
  • दही, छाछ और लस्सी को डाइट का हिस्सा बनाएं। इनसे शरीर ठंडा और डाइजेशन दुरुस्त रहेगा।

जेब में न रख कर सेवन करें प्याज का

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि गर्मी के मौसम में प्याज जेब में रखने से लू से नहीं बचा सकता। इसलिए जेब में रखी हुई प्याज को जेब से बाहर निकालें और काटकर खा लें। प्याज खाने से जरूर आप लू से बच सकते हैं। वहीं लू लगने पर तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगे तो फौरन बिना किसी देरी के डॉक्टर को दिखाएं। 

Posted in ,

Leave a comment