झोपड़ी में गुजर बसर करते परिवार की संस्था ने की मदद
एक साल पूर्व बच्चों के पिता की बीमारी से हो गई थी मौत
सारथी हम: बिजनौर की संस्था ने निर्धन बच्चों को दिया पक्का मकान
बिजनौर। एक साल पूर्व एक परिवार के मुखिया की बीमारी से मौत होने के बाद परिवार को “सारथी हम” संस्था ने पक्का मकान बनवाकर दिया। अभी तक परिवार एक झोपड़ी में रह रहा था। सूचना मिलने पर संस्था ने उक्त परिवार की मदद का निर्णय लिया और रविवार को उक्त मकान बच्चों को सुपुर्द किया।

थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट में एक साल पूर्व गौतम कुमार (40 वर्ष) की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पत्नी राजवती तीन बच्चे पायल (12 वर्ष), आयुषी (8 वर्ष), हर्षित (4 वर्ष) को रोता बिलखते रह गए। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, रहने को छत नहीं थी। टूटी फूटी झोंपड़ी का सहारा था। यह जानकारी सामाजिक संस्था “सारथी हम” को मिली तो पदाधिकारियों ने परिवार के लिए पक्का मकान बनवाने का निर्णय लिया। संस्था ने परिवार के लिए दो कमरे का एक पक्का मकान बनवाया।
रविवार को मुख्य अतिथि संस्था के प्रबंधक डाक्टर नीरज चौधरी ने बच्चों को मकान सुपुर्द किया। इस दौरान संस्था के उप प्रबंधक डाक्टर निरुपमा चौधरी, महासचिव आशीष तोमर, कोषाध्यक्ष मोहित चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव विकास राणा, सचिव विपिन डोडवाल, नागेंद्र सिंह, निपेंदर सिंह, सचिन तोमर, योगेश कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, गोले प्रधान आदि मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष डाक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा जिले में अनाथ व निर्धन बच्चों के लिए पांच मकान बनवा दिए हैं। संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा त्यार रहेगी।
Leave a comment