newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ जनपद शाखा बिजनौर का चुनाव

सत्य प्रकाश अध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर शाहिद आफाक चुने गए निर्विरोध

बिजनौर। सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ जनपद शाखा बिजनौर के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश, उपाध्यक्ष लालाराम यादव, जिला मंत्री शाहिद आफाक, संगठन मंत्री भानु प्रताप मिश्र एवं कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव की कार्यवाही शुक्रवार शाम 5:00 बजे संघ कार्यालय पर संपन्न हुई। अधिवेशन की अध्यक्षता सत्य प्रकाश ने एवं संचालन लालाराम यादव ने किया। अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम, कार्यालय सचिव भंवर सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाल उपस्थित रहे।

अधिवेशन उपरांत चुनाव की कार्यवाही क्रांति कुमार शर्मा जिला मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा संपन्न की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर लालाराम यादव, जिला मंत्री पद पर शाहिद आफाक, संगठन मंत्री के पद पर भानु प्रताप मिश्र एवं कोषाध्यक्ष के पद पर ऋषि पाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपस्थित सभी सदस्यों एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से शैलेंद्र प्रकाश को संघ का संरक्षक मनोनीत किया। साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बिजनौर की ओर से सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Posted in ,

Leave a comment