newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने मथ डाला संगठन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की सूची

आहट लोकसभा चुनाव की: उत्तर प्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्ष बदले

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। बीते कई महीनों से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जिला अध्यक्षों के बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे।

प्रदेश भाजपा संगठन ने पार्टी के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पिछले साल अगस्त माह में भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया था।जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने में लोकसभा चुनावों के समीकरण साधने को लेकर देर लगी। बहुप्रतीक्षित जिलाध्यक्षों की सूची में 98 संगठनात्मक जिलों में से 69 में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि 29 मौजूदा जिलाध्यक्षों को मौका दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सोमवार से प्रतिदिन क्षेत्रवार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन कर रहे थे।

सूची के अनुसार हंसराज पप्पू को रामपुर, संजय शर्मा को मुरादाबाद महानगर, आकाश पाल को मुरादाबाद, उदय गिरी गोस्वामी को अमरोहा, भूपेंद्र चौहान बॉबी को बिजनौर, पुनीत त्यागी को सहारनपुर महानगर, महेंद्र सैनी को सहारनपुर, सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, वेदपाल उपाध्याय को बागपत, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर, विनय प्रताप सिंह को लखनऊ, बुद्धिलाल पासी को रायबरेली, राजेश शुक्ला को सीतापुर, सुनील सिंह को लखीमपुर, अजीत बब्बन को हरदोई, त्रिम्यक तिवारी को अंबेडकर नगर, अरविंद मौर्य को बाराबंकी, प्रदीप सिंह को बलरामपुर, बृजेश पांडेय को बहराइच, अमर किशोर कश्यप को गोंडा, उदय प्रकाश त्रिपाठी को श्रावस्ती, कमलेश श्रीवास्तव को अयोध्या महानगर, संजीव सिंह को अयोध्या, अवधेश कटियार को उन्नाव, राजेश गुप्ता को गोरखपुर महानगर, युधिष्ठिर सिंह को गोरखपुर, जगदंबा लाल श्रीवास्तव को संत कबीर नगर, विवेकानंद मिश्रा को बस्ती, कन्हैया पासवान को सिद्धार्थनगर, भूपेंद्र सिंह को देवरिया, दुर्गेश राय को कुशीनगर, कृष्ण पाल को आजमगढ़, सूरज श्रीवास्तव को लालगंज, नुपुर अग्रवाल को मऊ, संजय यादव को बलिया, विद्या सागर राय को वाराणसी महानगर, हंसराज विश्वकर्मा को वाराणसी, सुनील सिंह को गाजीपुर, आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, दीपक मिश्रा को भदोही, पुष्पराज सिंह को जौनपुर, रामविलास पाल को मछली शहर, एसआर वर्मा को सुल्तानपुर, राम प्रसाद मिश्रा को अमेठी, काशीनाथ को चंदौली, विनोद प्रजापति को प्रयागराज यमुना पार, कविता पटेल को प्रयागराज गंगा पार, राजेंद्र मिश्रा को प्रयागराज महानगर, धर्मराज मौर्य को कौशांबी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं बृजभूषण सिंह को मिर्जापुर, नंदलाल को सोनभद्र, संजीव गुप्ता को इटावा, वीर सिंह भदौरिया को कन्नौज, रूपेश गुप्ता को फर्रूखाबाद, मुखलाल पाल को फतेहपुर, भुवन प्रकाश गुप्ता को औरैया, संजय सिंह को बांदा, अवधेश गुप्ता को महोबा, लवकुश चतुर्वेदी चित्रकूट, सुनील पाठक हमीरपुर, उर्विजा दीक्षित जालौन, राजकुमार जैन ललितपुर, मनीष शुक्ला कानपुर देहात अध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा, कानपुर महानगर उत्तर दीपू पांडे, कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह, आगरा महानगर भानू महाजन, गिरिराज कुशवाहा आगरा, मथुरा महानगर घनश्याम लोधी, निर्भय पांडेय मथुरा, फिरोजाबाद महानगर से राकेश शंखवार, उदय सिंह फिरोजाबाद, संदीप जैन एटा, शरद महेश्वरी हाथरस, राहुल चतुर्वेदी मैनपुरी, केपी सिंह को कासगंज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश प्रताप सिंह, राजीव गुप्ता बदायूं, शिल्पी गुप्ता शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष, केसी मिश्रा शाहजहांपुर, संजीव प्रताप सिंह पीलीभीत, राजीव शर्मा अलीगढ़ महानगर, कृष्णपाल सिंह लाला को अलीगढ़, सुरेश जैन मेरठ महानगर, शिवकुमार राणा मेरठ, संजीव शर्मा गाजियाबाद महानगर, सत्यपाल प्रधान को गाजियाबाद, मनोज गुप्ता को नोएडा महानगर, गजेंद्र मावी को नोएडा, हरेंद्र सिंह रिक्कू को संभल, नरेश तोमर को हापुड़, शामली से तेजेंद्र निर्वाल को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Posted in ,

Leave a comment