newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप का दसवां वार्षिक सम्मान समारोह

बिजनौर के पत्रकार उत्तराखंड में सम्मानित

~(भुवन राजपूत)

हरिद्वार/बिजनौर। परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप का 10वा वार्षिक सम्मान समारोह हरिद्वार स्थित हठयोगी जी के आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिपाटी न्यूज़ के एमडी मुख्य संपादक राजवीर सिंह तोमर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। हमारे कंधों पर देश का वर्तमान व भविष्य टिका हुआ है। हमें जन-जन की आवाज को मजबूत करने का काम करना चाहिए। किसी भी दबाव के बिना कार्य करना ही पत्रकारिता की खूबसूरती का अहसास करवाता है। परिपाटी न्यूज़ के सभी पत्रकार निष्पक्ष खबरों से अपनी पहचान बनाएं।

शनिवार दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक चले सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों पत्रकारों को परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप ने सम्मानित किया। जनपद बिजनौर से डॉक्टर ऋषि पाल सिंह, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह, डॉक्टर मुनेश चंद शर्मा, डॉक्टर देव शर्मा, मोहम्मद अजमल अंसारी, दिव्यांशी, इरफान अंसारी आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के बीच बीच में कलाकारों द्वारा धार्मिक गीतों पर किया गया नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। सम्मान समारोह स्थल पत्रकारों से खचाखच भरा हुआ था। अंत में परिपाटी न्यूज़ के एमडी राजीव सिंह तोमर ने सभी आगंतुक पत्रकार व मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Posted in ,

Leave a comment