newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

जयपुर से लाकर नई मूर्ति पूजा अर्चना के साथ की गई स्थापित

24 घंटे में दबोचा गया मूर्ति तोड़ने का आरोपी

बिजनौर। नूरपुर में नरसिंह भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मूर्ति खंडित होने पर हड़कंप मच गया था। ग्राम प्रधान की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी का गांव का ही रहने वाला है। दरोगा नितेंद्र सिंह और उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहर सिंह में शुक्रवार सुबह जब गांव के बाहर बने मंदिर में ग्रामीण पूजा के लिए गए तो वहां भगवान नरसिंह की मूर्ति खंडित मिली। इस पर हड़कंप मच गया। मूर्ति खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर चांदपुर सीओ सर्वम सिंह कई थानों की पुलिस लेकर गांव नाहर सिंह पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया।

ग्राम प्रधान जसवेन्द्र सिंह पुत्र श्यामनंदन सिंह निवासी ग्राम राहु नंगली की तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच मंदिर में पूजा अर्चना कर जयपुर से लाई गई नई मूर्ति स्थापित कर दी गई।

जांच पड़ताल में प्रकाश में आए आरोपी बोबी पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम अब्दुल रहमानपुर पुरैना हाल निवासी ग्राम नाहर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बोबी शराब का आदी है। उसने शराब के नशे में मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया था। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने मालिक से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। वह रविवार को होने वाले मेले में विघ्न डालना चाहता था।

Posted in , ,

Leave a comment