चांदपुर रेंज के जंगल में वन विभाग ने लगाया था पिंजरा
डेढ़ माह पूर्व इसी स्थान पर 13 वर्षीय बालक बना था शिकार
पिंजरे में कैद हो गया गुलदार का शावक

बिजनौर। चांदपुर रेंज के हीमपुर दीपा अंतर्गत गांव सब्दलपुर रेहरा के जंगल में गुलदार का एक शावक वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार की उम्र करीब 2 से ढाई वर्ष बताई जा रही है। जानकारी पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गुलदार पिंजरे में गुर्राता रहा। ग्रामीणों ने पिंजरे के ऊपर दो शावक और एक गुलदार देखने का दावा किया है। इसे जिस इलाके में इसे पकड़ा गया है, वहां डेढ़ महीने पहले गुलदार के हमले में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंचे वन कर्मी गुलदार को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों में अभी भी गुलदार को लेकर भय का माहौल है।

चांदपुर रेंज के गांव सब्दलपुर रेहरा के जंगल में किसी समय पिंजरे में कैद गुलदार दहाड़े मारने लगा। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव सब्दलपुर रेहरा के ग्रामीण इदरीश, अफसर, रईस आदि किसान खेतों पर गए थे। उन्हें वन विभाग द्वारा गुरुवार को लगाए गए पिंजरे में गुलदार दिखाई दिया। बताया गया है कि पिंजरे में कैद गुलदार के ऊपर और आसपास दो शावकों के साथ एक व्यस्क मादा गुलदार भी देखी गई। हमले से घबराकर ग्रामीण शोर मचाते हुए उल्टे पांव गांव की ओर भागे। आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीण जब पिंजरे के नजदीक पहुंचे तो गुलदार उन्हें देख झपटने लगा और पिंजरे में ही गुर्राता रहा। करीब डेढ़ महीने पहले सब्दलपुर रहरा के ही जंगल में करीब 13 वर्षीय एक बालक को मौत के घाट उतार दिया था। वन कर्मी पकड़े गए गुलदार शावक को पिंजरे सहित जिला वन विभाग के कार्यालय ले गए। वन रेंजर चांदपुर दुष्यंत कुमार ने बताया कि करीब ढाई वर्ष उम्र का गुलदार शावक पिंजरे में फंसा है। उसी इलाके में पकड़ा गया है, जहां बच्चे पर हमला किया था।
Leave a comment