सीताराम कश्यप को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, महामंत्री का पदभार संभालेंगे अमित कुमार, कोषाध्यक्ष बने विजेंद्र स्वरुप निगम
संस्कार भारती अवध प्रान्त की नवीन कार्यकारणी गठित
संस्कार भारती अवध प्रान्त की नई अध्यक्ष बनीं अनुराधा गोयल
लखनऊ। संस्कार भारती अवध प्रान्त की नई अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा गोयल एवं महामंत्री अमित कुमार होंगे।

संस्कार भारती अवध प्रान्त की नई कार्यकारिणी का गठन आज रविवार 22 सितम्बर 2024 को नेता जी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय अलीगंज में किया गया। उपाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन समिति का गठन सर्वसम्मति से हुआ।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष का दायित्व श्रीमती अनुराधा गोयल को सौंपा गया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सीताराम कश्यप निभाएंगे। इनके अलावा महामंत्री अमित कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र स्वरुप निगम का मनोनयन किया गया। बैठक केन्द्रीय अधिकारी सुभाष अग्रवाल अखिल भारती कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर सीतापुर, बिसवां, बहराइच, अयोध्या ,बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ महानगर आदि जिलों से वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a comment