वर्धमान कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आर्य की नवम् पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित
साहित्य महोपाध्याय डॉ. रामस्वरूप आर्य को साहित्य प्रेमियों का नमन
~भूपेन्द्र निरंकारी
बिजनौर। साहित्य महोपाध्याय, सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा वर्धमान कॉलेज के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉक्टर रामस्वरूप आर्य को उनकी नवम् पुण्यतिथि पर याद किया गया। स्मृति कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें ससम्मान एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

डा. रामस्वरूप आर्य स्मृति हिंदी शोध संस्थान के अध्यक्ष डा. चंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि सन् 2025 का डा. रामस्वरूप आर्य स्मृति सम्मान गाजियाबाद निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार उमाशंकर मिश्र को प्रदान किया गया है। संस्थान की सचिव डा. संतोष कुमारी ने कहा कि डा. राम स्वरूप आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित कर दिया था, इसलिए हिंदी की प्रचार प्रसार में लगे हुए साहित्यकारों के उत्साहवर्धन के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष संस्थान की ओर से एक हिंदी सेवी साहित्यकार को प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि शोध छात्रों की सहायता के लिए डॉक्टर रामस्वरूप आर्य के विशाल पुस्तकालय में संग्रहित ऐतिहासिक हस्तलिखित पांडुलिपियां, संस्कृत ग्रंथ एवं दुर्लभ हिन्दी पत्रिकाएं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार को भेंट स्वरूप प्रदान की गई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमप्रकाश ‘प्रेम’ व संचालन रवि प्रकाश आर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. मदनपाल सिंह, सुधीर कुमार, राजीव खंडेवाल, प्रमोद पुष्प, उपजा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, डा. नरेद्र सिंह, डा. सुखराम सिंह, पत्रकार भूपेन्द्र निरंकारी, पंडित ललित, अनिल सक्सेना, सुश्री निकिता सिंह, डा. संतोष आर्य आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment