newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

Category: education

  • एसबीआई ने स्कूल को दान किए कंप्यूटर व प्रोजेक्टर बिजनौर। पालिका चेयरपर्सन इंद्रा सिंह और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल पुंडरी खुर्द ब्लॉक नजीबाबाद में लैब और कक्षा का उद्घाटन किया। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल पुंडरी खुर्द ब्लॉक नजीबाबाद में बैंक…

  • शिक्षामित्रों की समस्याओं पर बैठक 20 के बाद जनवरी तक नहीं हुई कार्रवाई तो फिर होगा आंदोलन लखनऊ। शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर 20 दिसंबर के बाद शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कहा है कि जनवरी तक मांगों पर कार्रवाई नहीं…

  • गन्ने व गेहूं की फसल में कर रहे नुकसान प्रशासन से पशुओं को गौशाला में छुड़वाने की मांग आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी विद्यालय में बांधा बिजनौर। नांगल सोती क्षेत्र में गन्ने व गेहूं की फसल में नुकसान कर रहे आवारा पशुओं को पकड़कर ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी विद्यालय में बांध…

  • विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन आरजेपी इण्टर कालेज में हुआ भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित कार्यक्रम अज़मी ने बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा का नाम किया रौशन ~अली शेर, बास्टा बिजनौर। जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में बाल ज्ञान निकेतन इण्टर कॉलेज बास्टा के छात्र अज़मी ने द्वितीय…

  • अनाधिकृत चिकित्सक के प्रमाण पत्र से ले रहे हैं मेडिकल लीव घूमने फिरने के लिए बीमार हो रहे हैं मास्साब! ~रोहित चौधरी बिजनौर। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद के प्रतिदिन आने वाले नए नए आदेशों से भले ही शिक्षक परेशानी का सामना कर रहे हों, लेकिन विभाग में कुछ ऐसे भी शिक्षक मौजूद हैं, जिनकी…

  • UP Board: सिर्फ एडमिट कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए पार करनी होगी एक और लक्षण रेखा लखनऊ/इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से 2023 की अपेक्षा 2024 की बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा के अधिक इंतजाम किए जाएंगे। यूपी बोर्ड 10 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची…

  • UP Board Exam 2024 UPMSP ने दिया बड़ा अपडेट! यूपी के 7864 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा लखनऊ/इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्रदेश के 7864 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान…

  • प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल हुआ जारी। दो चरणों में आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं। पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक आयोजित होगा। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद,आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी…

  • फर्जी स्कूलों के खिलाफ फिर चलेगा अभियान एक लाख रुपए तक जुर्माना, उल्लंघन पर रोजाना ₹10 हजार बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्त एक्शन के मूड में यूपी सरकार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे विद्यालयों पर योगी सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सघन अभियान…

  • जेपीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में नई शिक्षा नीति पर आधारित सेमिनार रटाने के स्थान पर करने चाहिए बच्चों को समझाने के प्रयास: डॉ. सीमा विश्वास ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात। बिजनौर। विवेकानंद सहोदय विद्यालय की नई शिक्षा नीति पर आधारित एक सेमिनार ग्राम बांकपुर स्थित जेपीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों को सीखने की…

  • यूक्रेन रूस के युद्ध क्षेत्र से बचाकर पोलैंड तक रेस्क्यू कर दिया योगदान बिजनौर के महबूब अहमद को मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं देने पर मेनका गांधी ने एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया मेनका गांधी से महबूब अहमद को मिला एक्सीलेंस अवार्ड ~मुबीन हसन, मंडावली बिजनौर। कस्बा जलालाबाद निवासी महबूब अहमद को दिल्ली के इंटरनेशनल…

  • ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर का 20वाँ स्थापना दिवस बचपन की यादें हो जाती हैं ताजी: एएसपी ग्रामीण राम अर्ज आज का युवा देश का भविष्य: डीएम अंकित कुमार अग्रवाल बिजनौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर का 20वाँ स्थापना दिवस विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…

  • टॉपर बच्चों, पूर्व प्रधानाचार्यों, विश्व प्रसिद्ध जादूगर, पूर्व छात्रा, विद्यालय के संस्थापक का सम्मान धूमधाम से मनाया गया ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 20 वां स्थापना दिवस बिजनौर। नहटौर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 20 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 10 वीं और 12 वीं के टॉपर…

  • अवकाशों के मध्य प्रश्नपत्र तैयार करने, मुद्रण, परीक्षा एवं मूल्यांकन की है बड़ी चुनौती अर्द्धवार्षिक परीक्षा 31 अक्तूबर से और 11 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं, बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम लखनऊ/प्रयागराज (एजेंसियां)। बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक व वार्षिक परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी…

  • गिरफ्तार आरोपियों में नकल गिरोह के सरगना, कक्ष निरीक्षक और सॉल्वर शामिल प्रतापगढ़ के कुंडा से नकल गिरोह का सरगना और सॉल्वर दीपक कुमार पटेल गिरफ्तार UP STF ने दबोचे PET परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग करते 10 मुन्नाभाई एवं सॉल्वर लखनऊ (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा…

  • बस्ती, महोबा, मुरादाबाद, बिजनौर, उन्नाव और संभल में मिले सबसे ज्यादा फर्जी छात्र यूपी में कुल 359659 छात्रों ने किया था आवेदन अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के 14 हजार आवेदक निकले फर्जी लखनऊ (एजेंसियां)। केंद्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में प्रदेश के 14 हजार आवेदक फर्जी निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। आधार प्रमाणीकरण कराने के दौरान इस गड़बड़झाले…

  • कोतवाली देहात स्थित केेo एसo चिल्ड्रेंस एकेडमी और ओम इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती ~प्रशांत कुमार, कोतवाली देहात। बिजनौर। कोतवाली देहात स्थित केेo एसo चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह, शिक्षक व शिक्षिकाओं…

  • ब्लाक में वितरित किए जाने हैं कुल 256 टेबलेट परिषदीय विद्यालयों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की योजना पर कार्य ब्लाक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर किया गया टेबलेट वितरण लखनऊ। मलिहाबाद ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से प्राप्त टेबलेट वितरण खण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में ब्लाक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर…

  • जारी रहेगा आरटीई की शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए संघर्ष: आशुतोष पाण्डेय “आशू” लखनऊ। संपूर्ण उत्तर प्रदेश के वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के परिवार के अध्ययनरत बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति की पिछले शैक्षिक सत्र 2022~23 तक की बकाया संपूर्ण धनराशि का…

  • नोटबुक न लाने पर प्रिंसिपल ने दी खौफनाक सजा हैवानियत की शिकायत पुलिस पर पहुंची तो बैकफुट पर आया प्रबंधन स्कूल में प्रिंसिपल ने छात्राओं को एक दूसरे से पिटवाया काशीपुर (उत्तराखंड)। एक निजी स्कूल में कॉपी (नोट बुक) लेकर न आने वाली छात्राओं को एक दूसरे से पिटवाने का मामला प्रकाश में आया है।…

  • ललिथा रविंद्रनाथ की हिंदी में आई नई किताब अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल में विधिवत विमोचन उत्तर – दक्षिण की सेतु ‘तिरुप्पावे’__ दक्षिण में जन्मी और पली-बढ़ीं कोयंबटूर के आरवीएस कॉलेज के भाषाई विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर ललिथा रविंद्रनाथ की हिंदी में नई किताब ‘तिरुप्पावे’ शांभवी प्रकाशन नई दिल्ली से प्रकाशित होकर आ गई है।…

  • ब्लॉक जलीलपुर के कंपोजिट स्कूल, सकतलपुर मिलक को हासिल हुई उपलब्धि जनपद के प्रथम गणित एजुकेशन पार्क का उद्घाटन ~ali sher, basta बिजनौर। ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत कंपोजिट स्कूल, सकतलपुर मिलक में सीडीओ पूर्ण वोरा एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने जनपद के प्रथम गणित एजुकेशन पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास…

  • ध्वजारोहण के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण जाट बाल विद्यालय में मनाई महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती बिजनौर। जाट बाल विद्यालय में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक राजेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने महात्मा…

  • कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ लाभ देने के लिए आयु सीमा भी 12-20 वर्ष तक निर्धारित अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी लखनऊ। प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति के कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में सालाना पांच सौ रुपए की बढ़ोत्तरी की गई…

  • ‘तकनीक ने विश्व फलक पर बढ़ाई हिंदी की ताकत’ परिचर्चा-आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिका इकाई ने हिंदी दिवस पर आयोजित की ऑनलाइन परिचर्चा– परिचर्चा में शामिल हुए भारत, अमेरिका, श्रीलंका और जापान के हिंदी प्रेमी लखनऊ। तकनीक और सोशल मीडिया हिंदी को विश्व फलक पर विस्तार दे रहा है। हिंदी प्रचलन…

  • सुनिए हिंदी के दो धुरंधर विद्वानों एवं पत्रकारों के विचार ‘हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण’ विषय पर 17 सितंबर 2023 को ऑनलाइन परिचर्चा प्रिय बंधु,आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति की अमेरिका इकाई की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिंदी का वर्तमान स्वरूप: कारण और निवारण’ विषय पर ऑनलाइन परिचर्चा…

  • बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के संस्कृत विभाग में मनाया गया विश्व संस्कृत-सप्ताह देश-विदेश के विद्वान हुए सम्मिलित लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में विश्व संस्कृत-सप्ताह मनाया गया। संस्कृत एवं वैदिकाध्ययन विभाग, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित इस महोत्सव में भारत एवं विदेश के नामचीन विद्वानों…

  • ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम बिजनौर। सी0बी0एस0ई0, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के प्रबंधतंत्र, अध्यापकों, स्टाफ एवं छात्र -छात्राओं द्वारा धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धामपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन तथा विद्यालय की…

  • रामगंगा नहर में गिरी स्कूली बस की जांच में खुलासा जुगाड़ वाहन में ढोए जा रहे थे मासूम बच्चे! बिजनौर। स्योहारा क्षेत्र में रामगंगा नहर में गिरी स्कूली बस दरअसल जुगाड़ वाहन है। एआरटीओ की जांच में यह बात सामने आई है। कुल मिलाकर विभागीय हीलाहवाली और स्कूल प्रबंधन की धनलिप्सा के चलते इस वाहन…

  • चिकित्सकों ने जारी किए 50 दिव्यांगत प्रमाणपत्र ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत हुआ आयोजन मेडिकल एसेसमेंट कैंप में शामिल हुए 66 दिव्यांग बच्चे लखनऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर गुरुवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कैंप में विकासखंड…

  • गंभीर रूप से घायल कई बच्चे निजी अस्पतालों में भर्ती हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने किया थाने का घेराव 30 बच्चों समेत स्कूल बस नहर में गिरी, एक की मौत ~By आकाश तोमर बिजनौर। स्योहारा के अलियापुर में एक स्कूल बस नहर में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। बस में 30…

  • चार्जिंग पर कब लगाना चाहिए मोबाइल फोन दिन में कब-कब चार्ज करना चाहिए फोन? कोई लगा लेता है 30% पर तो कोई 40% पर, आधे से ज्यादा लोग करते हैं गलती अगर आपको नहीं मालूम है कि 20-80 रूल क्या है तो जान लीजिए कि 20 यानी कि 20% तक बैटरी ड्रेन होने पर चार्जिंग…

  • दंपति/दंपती एक ऐसा शब्द है जिसने मुझे पत्रकारिता में आने के साथ ही परेशान करना शुरू कर दिया था। ख़बरों में दंपति/दंपती शब्द आता और हमारे सीनियर हमें बता नहीं पाते कि क्या सही है क्योंकि शब्दकोश में दोनों शब्द दिए रहते। पति-पत्नी के लिए सही क्या – दंपति, दंपती या दंपत्ति? दंपति, दंपती या…

  • पौधरोपण के समय और छह माह बाद पेड़ों के साथ ली जाएगी सेल्फी सभी परिषदीय विद्यालयों में 17 से 22 जुलाई तक वन महोत्सव लखनऊ। प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 17 से 22 जुलाई तक वन महोत्सव और जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इसे लेकर सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश…

  • बोर्ड ने 12 जून को निकाला था प्रकाशकों के लिए टेंडर छात्रों को खरीदनी पड़ रहीं महंगी किताबें एनसीईआरटी: बाजार में नहीं हैं कक्षा 9 से 12 तक की किताबें लखनऊ। यूपी बोर्ड का सत्र शुरू होने के इतना समय बीतने के बावजूद जिले में कक्षा नौ से 12 तक के करीब दो लाख छात्र-छात्राओं…

  • ऐप के माध्यम से स्कूलों के बीच की दूरी तय होगी और उसके आधार पर बनाया जाएगा केंद्र बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनाने की कवायद विकसित किया गया एपीआई आधारित नया मोबाइल ऐप नए मोबाइल ऐप की मदद से तय होंगे यूपी बोर्ड…

  • कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में सभी स्कूल 10 से 16 जुलाई तक बंद मेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में सभी स्कूल 10 से 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते 10 जुलाई…

  • न तो जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू हो रही और ना ही पारस्परिक तबादले की तबादलों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात शिक्षक परेशान लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में तैनात शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि विभाग न तो जिले के अंदर…

  • यूपीएससी परीक्षा में 250 वीं रैंक हासिल कर बागपत के बेटे ने किया जिले का नाम रौशन YouTube पर “#art #basicpainting #easypainting” देखें https://youtube.com/shorts/U4Oh6rJQp-Q?feature=share छपरौली (विकास बड़गुर्जर)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अंकित कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 250 वीं रैंक हासिल कर अपना व जिले का नाम रौशन किया है. यूपएससी के परिणाम…

  • डीडीपीएस बिजनौर की छात्रा माही ने हासिल किए 12वीं में 96.8% अंक डॉक्टर बन कर समाजसेवा करेगी इंजीनियर पुत्री माही बिजनौर। बैराज कॉलोनी सिंचाई विभाग इंजीनियर महासंघ के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार की सुपुत्री माही जरोवर ने 12वीं की परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर बिजनौर जनपद व अपने माता पिता का नाम रौशन किया…

  • आर्यन ने 97% अंक के साथ किया मारिया स्कूल जसपुर टॉप बिजनौर। समीपवर्ती ग्राम सालमाबाद निवासी विनय कुमार के पुत्र आर्यन ने आईएससी कक्षा 12 पीसीएम वर्ग में 97% अंक के साथ मारिया स्कूल जसपुर टॉप कर अपने माता-पिता, गुरुजनों का जिला बिजनौर का नाम रौशन किया है। आर्यन के पिता विनय कुमार सिंचाई विभाग…

  • फर्जीवाड़ा रोकने और गुड गवर्नेंस की कवायद UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में बदलाव किया है। अब नौंवी से 12वीं तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार नंबर एंटर करना होगा। यूपी…

  • प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के लिए भेजे जाने थे 12 सौ रुपए DBT बेसिक शिक्षा: 38 दिन बाद भी खातों तक नहीं पहुंचा स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे का पैसा लखनऊ। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में नया सत्र शुरू हुए 38 दिन बीत गए हैं लेकिन बच्चों के माता-पिता के खातों में ड्रेस,…

  • स्कूलों की छुट्टियों के समय सड़कों पर लगने वाले जाम से जनता हल्कान लखनऊ की तरह होने चाहिए कड़े निर्देश वाहन पार्किंग की व्यवस्था क्यों नहीं करते स्कूल कॉलेज? स्कूलों में एक घंटा पहले होगी बच्चों की एंट्री, बनेगा ट्रैफिक कंट्रोल रूम बिजनौर। स्कूलों की छुट्टियों के समय सड़कों पर लगने वाले जाम से जनता हल्कान…

  • 23 मई को स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपडेट करने की तिथि तीन मई स्थानान्तरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन शिक्षकों के अन्तरजनपदीय तबादलों की प्रक्रिया शुरू लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानान्तरण एवं समायोजन की…

  • 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSMP) ने यूपी हाई और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। अब 58 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हो जायेगा। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 25 अप्रैल…

  • आपदा से पूर्व, दौरान व बाद में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में दी जानकारी एनडीआरएफ ने चलाया गोरखपुर के राम घाट पर आपदा पर आधारित जागरूकता अभियान गोरखपुर। एनडीआरएफ की टीम ने राम घाट पर बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन…

  • जिलों में मामले की जांच या कोर्ट में पैरवी के लिए जा रहे शिक्षाधिकारी जनपदीय अधिकारियों से करा रहे पूरी आवभगत, DGSE ने दी कार्यवाही की चेतावनी बेसिक शिक्षा: जांच और निरीक्षण के लिए जिलों में जा रहे अधिकारी करा रहे आवभगत लखनऊ (एजेंसी)। जिलों में किसी मामले की जांच या कोर्ट में पैरवी के…

  • हर साल होता है बढ़ती फीस का शोर, पर होता कुछ नहीं सजा और डांट के डर से बच्चे भी माता- पिता को चुप रहने के लिए करते मजबूर पढ़ाई में महंगाई का बढ़ता बोझ : अब अभिभावकों को आदेश उपदेश नहीं बल्कि चाहिए केवल राहत स्कूल में नया सत्र शुरू हो गया है। किताबें…

  • वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए परिवर्तन लागत मद में जारी कुल 32.37 करोड़ रुपए प्रयागराज। कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड-डे-मील की परिवर्तन लागत बढ़ी दर से जारी कर दी गई है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण (MDM) के निदेशक विजय किरन आनंद ने 27 मार्च को सभी जिलाधिकारियों को बजट आवंटित…

  • सगे भाइयों ने किया मां भगवती देवी जूनियर हाई स्कूल में टॉप बिजनौर। मां भगवती देवी जूनियर हाई स्कूल रामपुर अकबराबाद में तिलक राज (अभिनव) कक्षा-7 तथा जतिन कुमार कक्षा-5 ने स्कूल टॉप किया। प्रिंसिपल दीपक चंद वर्मा व करणी फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह भारती ने शील्ड देकर दोनों को सम्मानित किया। ग्राम गाजीपुर…

  • स्कूलों के बाहर खड़े सभी वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा और उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) जब्त कर लिए जाएंगे। स्कूलों को सभी गेटों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात करने होंगे। यदि सुरक्षा कर्मी प्रशिक्षित नहीं हैं तो पुलिस विभाग देगा प्रशिक्षण डीएम ने मीटिंग में देखे जाम से निपटने के लिए तैयार उपायों के प्रेजेंटेशन स्कूलों…

  • ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं तक सत्र 2022-23 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कठिन परिश्रम करने वाले बच्चों को अवश्य मिलती है सफलता: लीना सिंघल बिजनौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल नहटौर के कक्षा नर्सरी से कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं तक सत्र 2022-23 का वार्षिक…

  • लखनऊ। राजधानी लखनऊ तहसील मलिहाबाद सरोजनी नायडू सभागार में मलिहाबाद बार एशोसिशन के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष एल्डर कमेटी चेयरमैन कलीम शिकोह एडवोकेट ने एरा मेडिकल कालेज के कुलपति प्रो डॉ सैय्यद अब्बास अली महदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी के साथ प्रोo साहब के द्वारा चिकित्सा जगत में किए गए महान कार्यों व योगदान…

  • उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह पढ़ाई में बच्चों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा शीशा परिवार नहटौर (बिजनौर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो में कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने विद्यालय के अपने…

  • अब हर तीन महीने पर गोपनीय जांच, 100 टीमें गठित बेसिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचारी बाबूओं और बीईओ की आय से अधिक संपत्ति की होगी जांच 25 खंड शिक्षा अधिकारियों व 6 लिपिकों के खिलाफ भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की भर्ती समेत, शिक्षकों को अवकाश,…

  • मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं यूपी बोर्ड के नतीजे यूपी बोर्ड: नए सत्र में शत-प्रतिशत लागू होगा पाठ्यक्रम इलाहाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए नए सत्र में शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम लागू करने का फैसला किया है। यूपी बोर्ड ने दो साल पहले…

  • शिक्षक संकुल बैठक में लिया निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प अध्यापिका विकार फातिमा का कार्य सभी अध्यापकों के लिए प्रेरणा काकोरी, लखनऊ। विकासखंड काकोरी के प्राथमिक विद्यालय गुरुदीन खेड़ा में संकुल बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में न्याय पंचायत अमेठिया सलेमपुर के उन्नीस विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बैठक की शुरुआत एआरपी काकोरी…

  • भैंसामऊ पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश। प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने जीवनपर्यंत नशामुक्त रहने का लिया संकल्प। बीकेटी (लखनऊ)। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के लखनऊ जिला प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नशामुक्त सेनानी अभिषेक अवस्थी शनिवार को नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर प्राथमिक विद्यालय भैंसामऊ (बीकेटी, लखनऊ) पहुंच…

  • काम पर लौटने की चेतावनी की समय सीमा समाप्त राज्य के कई जिलों में बिजली संकट उत्पन्न, पानी, पढ़ाई, व्यापार सभी पर पड़ा असर लखनऊ। प्रदेश सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, 1332 संविदा कर्मियों को भी बर्खास्त कर…

  • सरकार द्वारा निर्धारित पैरामीटर्स को पूरा करके निपुण छात्र-छात्रा बने विद्यालय के बच्चे कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों को निपुण बनने पर शैक्षिक सामग्री देकर किया गया सम्मानित समस्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह लखनऊ (पंचदेव यादव)। विकासखंड काकोरी मे प्राथमिक विद्यालय थावर दो और प्राथमिक विद्यालय गोहरामऊ को निपुण विद्यालय…

  • एनएसएस ने मनाया मतदाता जागरूकता दिवस गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में हुआ कार्यक्रम बिजनौर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन को मतदाता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविर के छठे दिन के प्रथम पहर में छात्र इकाई के परियोजना…

  • जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्राप्त किया पहला और तीसरा स्थान  मंडल स्तर पर मॉडल प्रस्तुत करेंगे डीएवी कॉलेज के दो छात्र बिजनौर। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में डीएवी इंटर कॉलेज के दो छात्रों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला है। प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश…

  • मेरठ में विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला चौधरी चरण सिंह विवि में फायरिंग, चाकूबाजी मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में बुधवार को नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर जमकर तांडव मचाया। एमएसडब्लू के छात्र एबीवीपी नेता हंस कुमार चौधरी के साथ मारपीट की, लाठी डंडों और चाकुओं से हमला किया। हमले में…

  • मुस्लिम प्राइमरी स्कूल में हुआ हैल्दी फ़ूड कम्पीटीशन नहटौर (बिजनौर)। मुस्लिम प्राइमरी स्कूल की कक्षा एक व दो के बच्चों का हैल्दी फ़ूड कम्पीटीशन का आयोजन किया गया। कक्षा एक में अदीब व कक्षा दो में सुमय्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रशासन ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। नगर के मुस्लिम प्राइमरी…

  • Know about software excel, learn everything… learn everyday आपको कंप्यूटर के बेहद महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर एक्सेल पर काम करने में परेशानी हो रही है? क्या आप इससे जुड़े बहुत से टूल्स की जानकारी चाहते हैं, जिससे आपका काम आसान हो सके? चिंता छोड़िए, हम आपको घर बैठे ही सिखाएंगे, बस आपको सबस्क्राइब करना है लर्न एवरीडे……

  • 88749 परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा, 5249 ने मैदान छोड़ा अनुचित साधन प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया कोई भी परीक्षार्थी बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा 2023 की दोनों पालियों में कुल 88749 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 5249 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा…

  • यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की निःशुल्क तैयारी कराएगा समाज कल्याण विभाग लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ (यूपी पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2022 में सफल हुए युवाओं के साक्षात्कार के लिए समाज कल्याण विभाग निःशुल्क तैयारी करवाएगा। विभाग द्वारा संचालित कोचिंग केंद्रों एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रशिक्षण…

  • वर्धमान कॉलेज, बिजनौर की मेंटरिंग एवं काउन्सलिंग सेल द्वारा ”मॉक इंटरव्यू” विषय पर कार्यशाला का आयोजन बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की मेंटरिंग एवं काउन्सलिंग सेल (मैक) द्वारा ‘मंगलवार कार्यशाला सीरीज’ के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत ”मॉक इंटरव्यू” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशिष्ट कौशलपरक सीरीज में पूर्व में अभ्यर्थियों को आर्ट ऑफ रिज्यूम…

  • श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई बिजनौर (भूपेंद्र निरंकारी)। श्री विदुर गुरु गृह इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को उपहार एवं सूक्ष्म जलपान करा कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र,…

  • जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम में एक दिवसीय महोत्सव संपन्न टैलेंट हंट और बेबी शो में बच्चों ने बिखेरे जलवे राजाजीपुरम, लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया कैम्पस के परिसर में विद्यालय द्वारा एक भव्य मेला महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की निदेशक सरिता शाही के किया। मेले का मुख्य आकर्षण अभिभावकों द्वारा…

  • चार मर्तबा फेल हो चुके MBBS के स्टूडेंट पांचवीं दफा एग्जाम में बैठने की अनुमति के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट तो चढ़ा CJI का पारा  सीजेआई बोले कि हम शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन क्या ये डॉक्टर बनेंगे। चार बार फेल हो चुके हैं और पांचवीं दफा एग्जाम…

  • हरिश्चंद्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने कराया मुंडन, छात्र महासम्मेलन कराने की चेतावनी… वाराणसी (अवनींद्र कुमार)। मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. शुक्रवार को छात्रों ने मुण्डन कर दसवां मनाया. इसके पूर्व गुरुवार को…

  • आईटीआई में बिना सुविधा शुल्क लिए नहीं कराई जाती अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच कर रहे हैं सीओ सिटी बिजनौर। आईटीआई में बिना सुविधा शुल्क लिए अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस नहीं कराई जाती। इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच सीओ सिटी के पास पहुंची तो उन्होंने पीड़ितों को बयान…

  • 1760 आदर्श विद्यालय के लिए यूपी में खर्च होंगे ₹ 3520 करोड़ कायाकल्प के साथ ही स्मार्ट शिक्षा पर रहेगा जोर लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) के तहत 3520 करोड़ रुपए से प्रदेश के 1760 विद्यालयों का कायाकल्प होगा। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के अनुसार…

  • प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने की रद न्यायालय ने कहा कि चयन की पूरी प्रक्रिया ही अविधिक है व संविधान के अनुच्छेद 16 का भी उल्लंघन लखनऊ। प्रदेश भर के इंटर कॉलेजों और हाई स्कूलों में वर्ष 2013 के विज्ञापन संख्या 3 के क्रम में की गई नियुक्तियों को हाईकोर्ट की लखनऊ…

  • रविंद्र कुमार शर्मा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष, सियाराम जिला मंत्री और मनोज कुमार यादव बनाए गए कोषाध्यक्ष बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला स्तरीय चुनाव में सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाने के साथ पिछली कार्यकारिणी को ही पुन: बागडोर सौपी गई।नहतौर के ग्राम आकू स्थित जनता…

  • साढ़े चार हजार सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों पर रखी जायेगी नजर जनपद को पांच जोन एवं 19 सेक्टर में किया गया है विभाजित बोर्ड परीक्षा के दौरान एक किलोमीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें, लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध बिजनौर। हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन कराने के लिए जनपद को पांच…

  • रायपुर राजा पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश – विश्व कैंसर दिवस पर छेदा सिंह मेमोरियल मान्टेसरी स्कूल में हुई नशामुक्त संकल्प सभा इटौंजा/लखनऊ। विश्व कैंसर दिवस पर छेदा सिंह मेमोरियल मान्टेसरी स्कूल, रायपुर राजा में नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत नशामुक्त संकल्प सभा का आयोजन किया गया। संकल्प सभा में 345 छात्र-छात्राओं…

  • डीएम के कड़े निर्देश, मार्च के पहले हफ्ते स्कूलों में पहुंच जाएं पाठ्य पुस्तकें पाठ्य पुस्तक की ढुलाई में कदापि शामिल न किए जाएं अध्यापक बिजनौर। जिलाधिकरी उमेश मिश्रा ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आगामी शैक्षिक सत्र 2023-24 में बेसिक शिक्षा की निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के परिवहन के सम्बन्ध में आयोजित…

  • डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया समग्र शिक्षा कार्यक्रम का प्रचार वाहन रवाना सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता अभियान सूचना निदेशालय ने उपलब्ध कराया प्रचार वाहन बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट प्रांगण से झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना किया। समग्र शिक्षा…

  • सिटी मेरिटोरियस स्कालर्स में हुआ द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह लखनऊ। मलिहाबाद स्थित सिटी मेरिटोरियस स्कालर्स में छात्रों के लिए द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिगंत सैकिया एवं विवेक मिश्रा प्रबंधक माडर्न स्टैंडर्ड कॉलेज लखनऊ मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को इस…

  • जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम के बच्चों ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश राजाजीपुरम, लखनऊ। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल राजाजीपुरम ब्रांच के बच्चों ने रैली निकाल नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को जागरूक करते हए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित…

  • फेक न्यूज एक्सपोज: 1400 साल पहले भारत में बन चुकी कंप्यूटर की कलाकृति ? जानिए इस वायरल PHOTO का सच 18/08/22 bhaskar.com क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर प्राचीनकाल के कलाकृति की एक तस्वीर वायरल हो रही है। कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हुए एक शख्स की ये कलाकृति पथर पर…

  • परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023…

  • 10-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं चेक वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिले के विभिन्न कॉलेजों में अध्यनरत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड…

  • निराला जयंती (वसंत पंचमी 26 जनवरी) पर विशेष: निराला ने ‘एकलव्य’ की भांति ‘सरस्वती’ से सीखी हिंदी सरस्वती का मनन कर हिंदी के ‘महाप्राण’ बने निराला वसंत पंचमी। छायावाद के प्रमुख स्तंभ सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ की स्वघोषित जयंती। जानने वाले जानते ही हैं कि गद्य और पद्य दोनों विधाओं में हिंदी साहित्य को समृद्ध करने…

  • डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम बिजनौर। डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज बिजनौर में प्रधानाचार्य डॉ मनोज गोस्वामी ने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कई…

  • डीपीएस के बच्चे बोले जुगजुग जियें कौशल किशोर लखनऊ। नशामुक्त समाज आंदोलन ‘अभियान कौशल का’ के तहत बीकेटी में विगत पांच महीने से जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में नशामुक्ति अमृत कलश यात्रा चल रही है। इस यात्रा के अगुवा नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान आज नशामुक्ति का अमृत कलश लेकर डीपीएस एकेडमी, इटौंजा पहुँचे।…

  • 185 जिलों में एक साथ शुरू हुआ ‘हर दिल में संविधान’ अभियान 26 जनवरी 2024 तक देश के 763 जिलों में जारी रखने की उम्मीद नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय संविधान के विषय में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से देश के 185 जिलों में ‘हर दिल में संविधान’ अभियान शुरू किया गया। सोमवार को इस अभियान…

  • नूरपुर के डॉ मोहम्मद इश्तियाक बने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू ने सौंपा नियुक्ति पत्र बिजनौर। नूरपुर के मोहल्ला तेलीपुरा निवासी डॉ मोहम्मद इश्तियाक अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में चयनित हुए हैं। उन्होंने अपनी सफलता के लिए माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद बताया। दूरभाष पर डॉक्टर मोहम्मद इश्तियाक ने बताया…

  • बहुभाषा साक्षरता अभियान शुरू, उड़िया-तमिल के शब्द सिखाए गए विश्व हिंदी दिवस -आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति ने भारतीय भाषाओं में मेलजोल बढ़ाने के लिए शुरू किया नया अभियान-समिति की अमेरिकी इकाई के चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कई प्रांत के लोगों ने लिया भाग-एक साल तक हर महीने…

  • विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) संयुक्त राष्ट्र में आधिकारिक भाषा के बिना विश्व हिंदी दिवस का क्या औचित्य? विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाए जाने की परंपरा 16 वर्ष पुरानी है। हालांकि, इसका बीज 47 वर्ष पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रोप दिया था। उन्हीं के नेतृत्व में वर्ष 1975…

  • स्वीप अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न माध्यमों से करें प्रचार-प्रसार: जिला विद्यालय निरीक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त होकर प्रयोग करने के लिए करें प्रेरित- जिला विद्यालय निरीक्षक बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार द्वारा समस्त महा विद्यालयों के प्राचार्यों व समस्त बोर्ड के समस्त सैकेण्ड्री व सीनियर सैकेण्ड्री…

  • पहलभारतीय भाषाओं में मेलजोल का एक छोटा सा अभियान स्वाधीनता संग्राम के दौर में विभिन्न प्रांतों और विभिन्न भाषाओं के महापुरुषों ने भारतीय भाषाओं में एकता और सामंजस्य के सपने देखे, लेकिन दुर्भाग्यवश यह सपने आज भी ‘सपने’ ही हैं। आजादी के बाद संविधान सभा में भी कुछ सदस्यों ने भी भारतीय भाषाओं में एकता…

  • शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार के नेतृत्व में लखनऊ जनपद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं को लेकर मुलाकात की और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार…

  • हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का कम्पोजिट विद्यालय अतरौली में हुआ शुभारंभ लखनऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र भरावन हरदोई में ‘हमारा आँगन’ ‘हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पोजिट स्कूल अतरौली के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार द्विवेदी ने कहा कि तीन से छह…

  • मलिहाबाद में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मलिहाबाद लखनऊ। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदम शेखर मौर्य की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी मलिहाबाद प्रज्ञा पांडे ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं मंत्री फहीम बेग की उपस्थिति में हमारा…

  • “आवर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, ड्रीम सिटी एण्ड स्मार्ट सिटी” विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम सम्पन्न लखनऊ।“आवर ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी, ड्रीम सिटी एण्ड स्मार्ट सिटी’ विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज, इन्दिरा नगर लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार प्रो० कृष्ण…

  • राजकीय आईटीआई बिजनौर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशलाथान के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल व नकद पुरस्कार बिजनौर। विश्व बैंक पोषित संकल्प परियोजना के अंतर्गत प्राविधानित राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता (कौशलाथान) का आयोजन राजकीय आईटीआई बिजनौर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता 13 स्किल में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई बिजनौर…