newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

-सरकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर किया सम्मानित
-यूनियन बैंक की ओर से शाल ओढ़ाकर की शील्ड प्रदान

-घर घर सम्पर्क कर ग्रामीणों को बताया बैंक सेवाओं का महत्व

बिजनौर। सरकारी योजनाओं व बैंकिंग सेवाओं के प्रति अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नजीबाबाद के ग्राम दूधली निवासी समाजसेवी वकील अहमद को यूनियन बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक ने सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

ग्राम दूधली में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश भंडारी ने कहा कि अगर समाज में लोग इसी प्रकार जागरूक रहकर कार्य करें तो कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रह पाएगा। संजय जैन ने कहा कि समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना महत्वपूर्ण कार्य है, जिसकी आज काफी आवश्यकता है। सामथ्र्यवान लोगों को समाज कल्याण के कार्यों में जुटना चाहिए। समाज सेवा तीन प्रकार की होती है। प्रथम किसी जरूरतमंद की अपने पास से मदद करना, दूसरी समाजसेवा में किसी दूसरे के माध्यम से मदद कराना तथा तीसरी किसी को मदद के लिए मार्ग बताना होता है। उन्होंने कहा कि वकील अहमद ने इन तीनों क्षेत्रों में ही अपनी सेवाओं से लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद की। विवेक अग्रवाल ने कहा कि वकील अहमद ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ उसका लाभ दिलवाने के लिए आवेदन पत्रों में लगने वाले दस्तावेजों को खुद तैयार कराने, बैंक में खाते खुलवाने, श्रम विभाग से मजदूरों के पंजीकरण कराने, मतदाता पहचान पत्र बनवाने सहित कई सेवा कार्य कर लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर वकील अहमद को बैंक प्रबंधक राकेश भंडारी, संजय जैन व विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर शील्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में दाताराम सिंह, कालू सिंह, विजय सिंह, गोपाल सिंह, हाजी शराफत, मोहम्मद शादाब व अजीम अहमद ने संबोधित कर वकील अहमद की सेवाओं की सराहना की। इससे पूर्व अतिथियों का अशरफ हुसैन एडवोकेट, मास्टर नफीस अहमद, डा.रिजवान अहमद, डा. आफताब आलम, महावीर सिंह, राधे सिंह, विशम्भर सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश भंडारी ने तथा संचालन अशरफ हुसैन एडवोकेट ने किया।

Posted in ,

Leave a comment