प्रसपा जिला मीडिया प्रभारी बने श्वेतांक सिंह व नगर अध्यक्ष बने अनिल यादव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का काकोरी कस्बा के इमामबाग में सदस्यता शिविर का आयोजन अनिल यादव के नेतृत्व में किया गया।सदस्यता शिविर में दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह यादव, प्रदेश महासचिव विनीत शुक्ला बीनू, व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी, प्रदेश महासचिव मोनी सिंह, प्रदेश सचिव चौधरी मुलतान सिंह यादव ने प्रसपा में शामिल हुए सभी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने अनिल यादव को काकोरी नगरध्यक्ष व श्वेतांक सिंह गौतम को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त करते हुए कहा कि दिन प्रति दिन जनता में पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव की बढ़ती लोकप्रियता से लगातार लोग प्रसपा में बड़े पैमाने पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से कार्यकर्ता तैयारी करें। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं। काननू व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। रंजीत सिंह यादव ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में प्रसपा के बगैर कोई सरकार नहीं बन सकती है।

बता दें कि शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही गठबंधन किया जाएगा, नहीं तो हम अकेले ही चुनाव में जाएंगे।हालांकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी भी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष रवि यादव,अशर्फीलाल यादव, उमाकांत मौर्य, लवकुश यादव, नीलम, सपना शर्मा, शिवदेवी, विमलेश यादव, पूर्व सैनिक रणधीर सिंह, लखबीर सिंह, सत्यदेव यादव, ज्ञान सिंह, अखिलेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Leave a comment