
भाजपा की संभावित प्रत्याशी हो सकती है कमलेश यादव या नीतू यादव
लखनऊ। विकासखंड काकोरी में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दिन-प्रतिदिन कमलेश यादव की लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है।
विकासखंड काकोरी में ब्लॉक प्रमुख पद के मुख्य रूप से तीन प्रत्याशी चुनावी रण में अपना दांव आजमाते दिख रहे हैं।
यहां पर यह जान लेना भी आवश्यक है कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने किसी को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं बात समाजवादी पार्टी की की जाए तो सपा ने रेखा यादव को इस चुनावी रण में अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
जानकारों का मानना है कि कमलेश यादव निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रही हैं। 2017 में हुए विधानसभा व 2019 में लोकसभा के चुनाव में कमलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया था। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि 2017 के विधानसभा चुनाव में नीतू यादव के पति ने खुलेआम समाजवादी पार्टी का समर्थन किया और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अपने निजी स्वार्थ के चलते भारतीय जनता पार्टी की मदद की थी।
हाल में हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद के प्रत्याशियों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने किसी को भी अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। भारतीय जनता पार्टी का कहना था भाजपा के जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं उसमें से विजयश्री जिसको भी हासिल होगी उसको भारतीय जनता पार्टी का ही कार्यकर्ता माना जाएगा ।
इसी घटनाक्रम को देखते हुए विकासखंड काकोरी में ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी कमलेश यादव को विकासखंड काकोरी ब्लॉक प्रमुख चुनाव का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अब देखना यह है कि विकासखंड काकोरी में होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने किस उम्मीदवार को चुनावी रण में अपना समर्थित प्रत्याशी बनाकर उतारती है।
Leave a comment