
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। नमामि गंगे योजना अंतर्गत विकासखंड जलीलपुर के ग्राम बसंतपुर में बुधवार को कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आत्मा योजना के प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी द्वारा कृषकों को जैविक खेती के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एक भारतीय नस्ल की गाय द्वारा कृषक बंधु 15 एकड़ से अधिक भूमि पर जैविक खेती कर सकते हैं। योगेंद्र पाल सिंह योगी ने मौजूद लोगों को जीवामृत बीजामृत, दशपर्णी अर्क बनाने की विधि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को व्यूबेरिया वैसियाना व ट्राइकोडरमा से भूमि व बीज शोधन का तरीका बताया। आत्मा प्रभारी द्वारा रासायनिक खेती के मनुष्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा गया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें जैविक खेती को अपनाना ही होगा।

जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत जनपद के चार विकास खंड के छियालिस ग्राम हैं, जिसमें जैविक खेती के अठ्ठावन ग्रुप बनाये गये हैं। उन्होंने नमामि गंगा अन्तर्गत कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण को सफल बनाने में देवेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह ग्रुप लीडर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
Leave a comment