newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

लखनऊ/बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सत्य कुमार, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी मौजूद रहे।

दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जुड़े। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। दिल्ली से प्रदेश कार्यसमिति बैठक में हरदीप पुरी, मुख्तार अब्बास नकवी, वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कौशल किशोर अजय मिश्र टेनी, राजेश अग्रवाल एसपी बघेल, अनिल जैन, सुधांशु त्रिवेदी, गौरव भाटिया भी जुड़े।

बिजनौर स्थित कार्यालय जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कविता चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निवर्तमान सांसद डॉ. यशवंत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष / जिला प्रभारी रामपुर राजीव सिसोदिया, एवं आईटी विभाग जिला संयोजक विपुल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उपस्थित रहे।

प्रथम सत्र, उद्घाटन सत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। द्वितीय सत्र में शोक प्रस्तावना के तहत अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने 2 मिनट का मौन रखते हुए शोक प्रस्ताव रख कोरोना महामारी के दौरान जो भी जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मृत्यु के काल में समाए हैं उनके लिए शोक संदेश प्रसारित किया। तृतीय सत्र में लक्ष्मण आचार्य ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम/अभियान एवं राजनैतिक प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन विधायक पंकज सिंह जी ने किया।

एकलव्य बाण समाचार
Posted in , ,

Leave a comment