
बिजनौर (एकलव्य बाण समाचार)। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक हलचल का दौर शुरू हो गया है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में मजबूती के साथ जुट गए हैं।
बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव सद्दाम राणा भी पूरी तैयारी के साथ अपनी युवा टीम को लेकर दिन रात बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं।
बसपा जिला सचिव सद्दाम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा की जनता बहुजन समाज पार्टी पर भरोसा करेगी क्योंकि सपा और भाजपा भरोसे के काबिल नहीं हैं। दोनों ने जनता को हमेशा धोखा दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता और चाचा पर भरोसा नहीं करते, वैक्सीन पर भरोसा नहीं करते, पुलिस पर भरोसा नहीं और यह चाहते हैं कि जनता इन पर भरोसा कर ले, ऐसा नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को सहयोग नहीं करेगी।
बसपा जिला सचिव सद्दाम राणा ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में हो रही कमर तोड़ महंगाई व बेरोजगारी से जनता बहुत परेशान है। भाजपा की सरकार जनता का तेल निकालने पर तुली है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली आदि के दाम बढ़ते जा रहे हैं और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है जबकि योगी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। उसे बेरोजगारों की कोई फिक्र नहीं है।
अतः उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा व सपा को विधानसभा चुनाव 2022 में सबक सिखाएगी और बहुजन समाज पार्टी का सहयोग करके बसपा की सरकार बनाएगी। बहन कुमारी मायावती 2022 में पांचवी बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। बहन कुमारी मायावती के मुख्यमंत्री बनते ही उत्तर प्रदेश के हालात तेजी से सुधरेंगे, महंगाई,बेरोजगारी कम होगी बसपा की सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता सुख और शांति से रहेगी।

Leave a comment