newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

सेंसस 2021 में ओबीसी की जनगणना से परहेज क्योंलौटन राम निषाद

“10 अगस्त को वीआईपी आयोजित करेगी फूलन देवी जयंती”


लखनऊ (एकलव्य बाण समाचार)। विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को आयोजित वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस कार्यक्रम को योगी सरकार द्वारा रोकने का निंदनीय कार्य किया गया है। समय के साथ ही इसका जवाब भी दिया जाएगा।

लगाएंगे 10 हजार मूर्तियां- विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 18 मंडल के 18 स्थानों पर पूर्व सांसद फूलन देवी की 18-18 फीट की प्रतिमा स्थापित करने को मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला v/s पुलिस प्रशासन ने जब्त कर बाधा पहुंचाया। उन्होंने 10 अगस्त को प्रत्येक जिले में वीरांगना फूलन देवी जयंती समारोह का आयोजन व्यापक तौर पर करने का निषाद विकास संघ, वीआईपी मण्डल व जिला इकाइयों को निर्देश दिया। बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फूलन देवी की 10,000 मूर्तियां सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी द्वारा लगाने का निर्णय लिया गया है।

जनगणना कराने से पहरेज क्यों? निषाद ने केंद्र सरकार से जानना चाहा है कि वह सेंसस 2021 में ओबीसी की जनगणना कराने से पहरेज क्यों कर रही है? 2018 में तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनगणना विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा था कि 2021 की जनगणना में ओबीसी की विशेष रूप जनगणना करायी जायेगी, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस के पदचिन्हों पर चलते हुए जनगणना प्ररूप से ओबीसी का कालम ही गायब कर दिया। उन्होंने कहा कि जब एससी,  एसटी, धार्मिक अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांग आदि की जनगणना करायी जाती है तो ओबीसी की जनगणना से परहेज़ क्यों?

वीआईपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी ने इसे असंवैधानिक बताया और कहा कि शीघ्र ही सेंसस 2001 में जातिवार जनगणना व हर स्तर पर ओबीसी को समानुपातिक कोटा की मांग को लेकर आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने नीट में ओबीसी के 27 प्रतिशत कोटा बहाली पर पिछड़ों के संघर्ष की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की।

विकास शील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सोनकर, प्रदेश सचिव मनोज यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह यादव अन्नु, राजकुमार गौतम,आर के निषाद आदि मैजूद रहे।

Posted in , ,

Leave a comment