newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रभारी बने रमेश कुमार यादव

लखनऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के संगठन का हरियाणा में विस्तार किया गया है। रमेश कुमार यादव को अंग वस्त्र एवं संगठन की राष्ट्रीय संदेश पत्रिका प्रदान कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला द्वारा हरियाणा प्रभारी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर रायबरेली जनपद से ज़िलाध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में रायबरेली की हरचंद्र पुर विधान सभा सीट से आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं शत्रुघन सिंह चौहान को खीरों ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समारोह में गणेश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पीसी गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, श्याम सिंह प्रदेश सचिव, उपदेश सिंह युवा प्रदेश सचिव, राहुल गुप्ता ज़िलाध्यक्ष, अजय मौर्या प्रदेश सचिव, देवांश मिश्रा युवा ज़िलाध्यक्ष ने रचना मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला के मध्य विधानसभा लखनऊ से चुनाव आवेदन पर हर्ष व्यक्त किया। शेखर तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा को  आज़मगढ़ इकाई से प्रत्याशी के चयन की ज़िम्मेदारी दी गई।

Posted in , ,

Leave a comment