
अधिकारियों को साथ लेकर विधायक सुचि चौधरी ने किया मंडी का निरीक्षण। अब होगा सीसी रोड निर्माण। बनेगा सुलभ शौचालय।
बिजनौर। सदर विधायक सुचि चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की और मंडी परिसर का निरीक्षण किया।
सदर विधायक सुचि चौधरी ने शनिवार को सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, तहसीलदार प्रीति सिंह, पालिका ईओ मनोज कुमार के साथ से व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में वार्ता की। साथ ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने मंडी में मौके पर पड़ी गंदगी को देखकर डस्टबिन की व्यवस्था एवं प्रतिदिन शाम को मंडी में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। शीघ्र ही मंडी परिसर में टूटी पड़ी खडंजा पर सीसी का निर्माण, विधायक निधि के द्वारा महिलाओं एवं पुरूषों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। दरअसल दो दिन पूर्व व्यापारियों ने विधायक से मिल कर समस्या रखी थी। इस पर कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया था और बाकी समस्याओं के सम्बंध में अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया गया।
Leave a comment