
लेखपाल तहसील मलिहाबाद कार्यकारिणी का गठन
लखनऊ। प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील मलिहाबाद में पदाधिकारियों का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण होने के कारण तहसील कार्यकारिणी विहीन हो गई थी। उक्त तहसील में आम सभा के निर्णयानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत संघ के संविधान के अनुरूप निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष द्वारा निर्वाचन सम्पन्न कराया गया। कुल 32 वोट में प्रांजल द्विवेदी को 12 मत प्राप्त हुए। गौरव श्रीवास्तव 18 मत पाकर तहसील अध्यक्ष घोषित हुए। संघ के अन्य पदाधिकारी इन्द्रेश कुमार रावत वरि.उपाध्यक्ष, रूपेश गुप्ता कनि.उपाध्यक्ष, शशांक कनोजिया मंत्री, जितेन्द्र कुमार उपमंत्री, मनमीत सिंह कोषाध्यक्ष, रवि कुमार लेखा परीक्षक
निर्विरोध घोषित किये गये। इस अवसर पर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष रामशिरोमणि सिंह, महामंत्री विजय मौर्या, शैलेश पारस ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई दी।
Leave a comment