
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा। कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पार्थिक शरीर शाम पांच बजे अलीगढ़ पहुंच गया। एअर एंबुलेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। पार्थिव शरीर को सबसे पहले पैतृक गांव मढौली ले जाया जाएगा। अलीगढ़ के धनीपुर हवाई पट्टी से उनका पार्थिव शरीर जिला स्पोट्र्स स्टेडियम लाया गया। यहां पर पंडाल के नीचे पूर्व सीएम का शव रखा गया है, जहां आम जनता श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। राजस्थान सरकार ने पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त (सोमवार) को राजकीय अवकाश की घोषणा की है।
भावुक हुए राजवीर- पिता को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह। उन्होंने कहा कि बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था। वो भगवान राम की शरण में चले गए हैं। वहीं सीएम योगी ने खुद कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा की कमान संभाली। उन्होंने मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी। अलीगढ़ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा और कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित कई केंद्रीय राज्य के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय मौजूद।
इससे पहले भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह को अनुप्रिया ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।अंतिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, श्रद्धाजंलि दी।
बाबू जी के जाने के गम को शब्दों में नही बांधा जा सकता है, जब राम मंदिर निर्माण का फैसला आया था तो बाबू जी ने कहा था अब संसार को सुकून से त्याग सकता हूँ: केशव प्रसाद मौर्य
कल्याण सिंह का निधन देश की क्षति, राम जन्म भूमि के जन नायक को नमन करती हूँ, कल्याण सिंह का जाना मेरी व्यक्तिगत नुकसान, वो रिश्तों को निभाने वाले व्यक्ति थे: संयुक्ता भाटिया
पीएम मोदी बोले, कल्याण सिंह के सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देकर बोले, प्रभु श्रीराम अपने चरनों में स्थान दें, देश ने मूल्यवान, सामर्थ्यवान नेता खो दिया। कल्याण सिंह जनकल्याण के लिए जीए।
कल्याण से ये लोग मिले
1 अगस्त: गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
21 जुलाई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
8 जुलाई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
20 जुलाई: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
4, 8, 18 जुलाई, 1अगस्त, 20 और 21 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
28 जुलाई: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
12 जुलाई: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी।ब
22 जुलाई: विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षितब
9 जुलाई: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन।
Leave a comment