चंडीगढ़ (एजेंसी)। गन्ने का मूल्य प्रति क्विंटल 360 रुपए तय होने के बाद किसानों और पंजाब सरकार के बीच जारी विवाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में स्वयं यह जानकारी दी। इसी के साथ किसानों ने जालंधर से धरना हटाने की घोषणा कर दी है।

कैप्टन ने लिखा कि उनकी सरकार का उद्देश्य समूची फसली विभिन्नता के प्रयासों के रूप में पंजाब में गन्ने के उत्पादन को बढ़ाना व चीनी की रिकवरी सुधार करना है। बैठक के बाद किसानों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुंह मीठा भी करवाया। इसी के साथ किसानों ने जालंधर से धरना हटाने की घोषणा कर दी है। किसान नेता मनजीत सिंह राय ने इसकी पुष्टि की है। विदित हो कि किसान पिछले शुक्रवार से जालंधर में धन्नोवाली फाटक के सामने दिल्ली नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक को ब्लाक करके बैठे थे। इसके कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। रोजाना पंजाब रूट की ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा था। इसका असर पंजाब के साथ-साथ पूरे देश में पड़ रहा था।
Leave a comment