श्री गुरु नानक देव जी की मनमोहक झांकी के साथ निकली प्रभातफेरी
गुरुवाणी शब्दों से गूंज उठा नगर

नूरपुर/बिजनौर। श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा कमेटी द्वारा स़गत के सहयोग से नगर में प्रभातफेरी निकालने का दौर जारी है। रोजाना सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा कमेटी द्वारा स़गत के सहयोग से नगर में प्रभातफेरी निकालने का दौर जारी है। रोजाना सुबह 6 बजे प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
गुरुवार को श्री निशान साहिब की अगुवाई में श्री गुरु नानक देव जी की मनमोहक झांकी के साथ सुबह छः बजे प्रभातफेरी का शुभारंभ हुआ। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आठ बजे गुरुद्वारा साहिब पहुचंकर प्रभातफेरी का समापन हुआ। प्रभातफेरी का जसपाल सिंह राठौर, बिरेंदर सिंह गुजराल, गुरमीत सिंह जौहरी, बिरेन्द्र सिंह,अजीत सिंह, अरमेंद्र सिंह सीनू परिवार की ओर अपने निवास पर पुष्पवर्षा कर जलपान से स्वागत किया गया। हजूरी रागी ज्ञानी अरवेंदर सिंह द्वारा गुरुघर के सेवकों को सरोंपा देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी देवेन्द्र सिंह बेदी श्री गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाल रहे थे। श्री सुखमनी साहिब दल की अध्यक्ष बीबी प्रीतम कौर,बीबी रिया कौर, बीबी त्रिवेंद्र कौर, बीबी राजेंद्र कौर के अलावा सुरजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह टंडन, श्रवण सिंह आदि गुरुवाणी शब्दों से नगर का वातावरण धर्ममय उत्पन्न कर रहे थे। प्रभातफेरी में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं आल इंडिया सिक्ख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रांत मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर, परवेंद्र सिंह बंटी, सभासद गुरमुख सिंह दीवान, दर्शन सिंह दीवान, रिंकू सिंह, हरपाल सिंह, अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में सिक्ख संगत शामिल रही।
Leave a comment