newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य प्रभातफेरी


नूरपुर (बिजनौर)। विश्व शांति के संदेशवाहक, सिक्खों के प्रथम पातशाही जगतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के 552 वें प्रकाशोत्सव पर भव्य प्रभातफेरी निकाली गई।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में छःह दिवसीय प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को अंतिम प्रभातफेरी भव्यतापूर्ण निकाली गई।

सुबह छः बजे गुरुद्वारा साहिब से नितनेम पाठ व अरदास उपरांत श्री गुरुनानक देव जी की मनमोहक झांकी के साथ प्रारंभ हुई प्रभातफेरी में सबसे आगे चार साहिबजादे और पंज प्यारे के रूप में हाथों में तलवार लिए गुरुघर के बच्चे श्री निशान साहिब की अगुवाई में चल रहे थे। उनके पीछे गुरु का गुणगान करते सिख समाज के लोग और महिलाएं चल रही थीं। प्रभातफेरी में आधा दर्जन धर्म गुरुओं की झांकी और बैंडबाजे शामिल रहे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में डीजे पर बजती गुरुवाणी एक अलग ही माहौल बना रही थी।

प्रभातफेरी के दौरान वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर, संजीव जोशी, संदीप जोशी, रालोद नेता चौधरी अजयवीर सिंह आदि गुरुघर के सेवकों को सरोंपा देकर सम्मानित किया गया। नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई भव्य प्रभातफेरी का सफल संचालन जनरल सेकेट्री देवेंद्र सिंह बेदी, रविंद्र सिंह मिक्की और रीनू सिंह ने संयुक्त रुप से किया। प्रभातफेरी में डा.गुरचरण सिंह, गुरमुख सिंह दीवान, अमृत सिंह, डा.प्रेम सिंह राठौर, हरपाल सिंह दुकानदार, परवेंद्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, विशाल सिंह गौरी, सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल रही। प्रभातफेरी के आयोजन में सिख समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार कमेटी के तत्वावधान में पंज प्यारों की अगुवाई मे भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में सुरेंद्रपाल सिंह मंगत, परवेंद्र सिंह विक्की, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, जोगेन्द्र सिंह आदि संगत शामिल रही।

Posted in , , ,

Leave a comment