newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारियां की समाजवादी आंदोलन पार्टी ने शुरू


नूरपुर। समाजवादी आंदोलन पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने की तैयारियां शुरू कर दी है।
शनिवार को समाजवादी आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर नबी इदरीसी ने बयान कर बताया कि बहुत जल्दी महागठबंधन में शामिल पार्टियों की सभा का एक महा सभा आयोजन नूरपुर में होने वाला है। इसकी मेजबानी समाजवादी आंदोलन पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशाम अहमद अंसारी व प्रदेश प्रभारी मोहम्मद रजा करेंगे। मुख्य अतिथि आली जनाब मौलाना सलमान नदवी राष्ट्रीय सरपरस्त भारतीय एकता मंच, आली जनाब मौलाना तौकीर रजा साहब राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया इत्तेहादुल मिल्लत कौंसिल, राजकुमार सैनी पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, अकबर नबी इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी आंदोलन पार्टी, हाजी सलीम अख्तर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय एकता मंच पार्टी एवं सहयोगी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को मजबूत बनाने के लिए इन सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

Posted in , ,

Leave a comment