
(वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर की रिपोर्ट)
ताजपुर में पंज प्यारों की अगुवाई मे निकली भव्य शोभायात्रा
नूरपुर/बिजनौर। श्री गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इस अवसर पर बाहर से आये पंथ के विद्वान रागी भाई रंजीत सिंह, भाई सुरजीत सिंह, भाई निरबैर सिंह, ताजपुर के बाबा दीप सिंह एवं काकी कमलजीत कौर किटटू कीर्तन जत्थे द्वारा मधुर गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुघर के सेवादारों के अलावा आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, क्षेत्रीय सपा विधायक हाजी नईम उल हसन, सम्मान युवा चेतना नई सोच के संयोजक नेहरू युवा क्लब सचिव शुभम वालिया व युवा चेतना नई सोच के मीडिया प्रभारी डॉ० जितेंद्र कुमार तोमर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा के जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख विवेक सरोहा एडवोकेट, विरेंद्र शर्मा, योग गुरु प्रकाश चंद्र, डॉ अरुण अग्रवाल, होरी सिंह त्यागी, संजीव वालिया आदि को शाल ओढाकर व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन का स्वागत चौक बाजार में सर्व समाज सेवा समिति, रविदास सभा द्वारा किया गया। पुराने कुएं पर वर्तमान जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद, भाजपा नेत्री अलीशा हुसैन सिद्दीकी द्वारा जलपान कराया गया। अरदास उपरांत नगर में पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां व अखाडा दल मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समूचे कार्यक्रम के आयोजन में कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पत्रकार, उपाध्यक्ष, सचिव हरभजन सिंह, उपसचिव गुरुदेव सिंह, हरभजन सिंह, जैकी, कोषाध्यक्ष सतवेंद्र सिंह गुजराल, ऑडिटर हरजीत सिंह सेवा सिंह गुरुदेव सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Leave a comment