newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने एवं सहयोग करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. लीना तोमर, उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव सोमदत्त शर्मा, संरक्षक पंडित विनोद गोस्वामी मेरठ से पधारे माया राम एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर डॉक्टर विजय कुमार गोयल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संगठन का सहयोग करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने बताया कि संस्था कोरोना वायरस जन जागरण अभियान, स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे कार्यक्रम, सफाई अभियान, वृक्षारोपण आदि के साथ जनपद बिजनौर में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। लोगों को, समाज को बिना दवाई के यज्ञ योग और प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, जल चिकित्सा, रंग चिकित्सा के माध्यम से बिना दवाई के लोगों को स्वस्थ कर रहे हैं। यह अभियान प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है। सभी साधकों का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना है। लोगों को जागरूक करना है, स्वस्थ रहने के उपाय बताने हैं, घर-घर तक प्राकृतिक चिकित्सा पहुंचाना है। यही सभी संगठन का उद्देश्य है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और भरोसा दिलाया कि वह तन मन धन से सभी के साथ हैं। इस अवसर पर पंडित विनोद गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। संगठन के सभी लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का धन्यवाद अदा किया।

Posted in , , ,

Leave a comment