
बिजनौर। विधानसभा-17 नजीबाबाद से भाजपा प्रत्याशी राजा कुंवर भारतेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।

रविवार को नजीबाबाद – जलालाबाद मार्ग पर विधानसभा-17 में भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधि विधान पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजा भारतेंद्र सिंह को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। पंडित मनोज शर्मा की उपस्थिति में राजा भारतेंद्र सिंह व पत्नी भावना सिंह ने पूजा अर्चना के साथ चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। दौरान नगर के भाजपाई व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेंद्र सिंह को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तपराज सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार, लीना सिंघल, चौधरी कुलबीर सिंह, कपिल सर्राफ, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी, आकाश कर्णवाल उर्फ कान्हा, राजीव अरोड़ा, लोकेंद्र सिंह, सुशील प्रधान,आदि मौजूद रहे।
Leave a comment