
भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारिक संगठनों का भी मिल रहा समर्थन।
बिजनौर। धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राणा को ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। समर्थन देने वाले व्यापारियों का कहना है कि भाजपा राज में व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल मिला। इसलिए वह भाजपा की सरकार दोबारा से बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा को समर्थन कर रहे हैं।
देर रात नगर के एक मंडप में अटल जन शक्ति व्यापार उद्योग मंडल के संयोजन में भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की गई। संगठन के जिला संरक्षक पंडित दिनेश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य कुमार चौहान, जिलाध्यक्ष शुभम सहित सैकड़ों व्यापारियों ने अशोक राणा का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर समर्थन दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में व्यापारियों के साथ आएदिन लूट, डकैती की घटना होती थी। बदमाश इतने बेखौफ थे कि वह रात में ही नहीं दिन में भी दुकानों में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। बसपा सरकार में दलितों को छोड़कर अन्य सभी बिरादरी का जमकर उत्पीड़न किया गया। भाजपा सरकार में व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल मिला है। लुटेरे या तो जेल के अंदर बंद हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। व्यापारियों को इसी तरह सुरक्षा का माहौल लेने के लिए उन्होंने भाजपा सरकार को दोबारा लाने का आह्वान किया।
Leave a comment