newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

छोटे सिंह चौहान का प्रचार अभियान धुंआधार तरीके से जारी। विधानसभा क्षेत्र 220-कालपी से भाजपा, निषाद पार्टी गठबंधन के हैं प्रत्याशी। विजयी बनाने को आतुर से दिख रहे मतदाता।

उरई (जालौन)। विधानसभा क्षेत्र 220-कालपी से भाजपा, निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान का प्रचार अभियान धुंआधार तरीके से जारी है। गांव-गांव में मतदाता अपने प्रिय प्रत्याशी छोटे सिंह को इस विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाने को आतुर सा दिख रहा है।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन प्रत्याशी छोटे सिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ कदौरा मंडल के उकुखा, डाले का पुखा, छोटीमेडी, बड़ागांव, चतेला, पतरेहता, बसरेही, समसी, चनदरसी, कानाखेड़ा, अरगांमा, नाका, पंडोरा, मरगांमा, मठपुखा, सुजानपुर आदि अनेक ग्रामों में भ्रमण किया। ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें मत व समर्थन देने का वायदा किया। साथ ही उनके लिये हर स्तर से सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान जगत नारायण विश्वकर्मा अध्यक्ष, ज्ञान सिंह भदोरिया जिला पंचायत सदस्य, महेंद्र सिंह, सूर्यपाल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, जगरूप सिंह, वेद प्रकाश पाठक, पूर्व महामंत्री, जगभान पाल मंडल उपाध्यक्ष, गुलाब पाल, सत्य प्रकाश निषाद युवा मोर्चा निषाद पार्टी, भारत सिंह निषाद, बृज बिहारी पाल मंडल उपाध्यक्ष, राजेश कुशवाहा मंडल मंत्री, राहुल सिंह परिहार मंडल युवा मोर्चा मंडल संयोजक, महावीर तिवारी, देवेंद्र सिंह, बाबूराम कुशवाहा, जगदीश पाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजा शुक्ला, जगमोहन विश्वकर्मा, योगेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, सौरभ भूषण शर्मा विधानसभा प्रभारी, संजीव उपाध्याय क्षेत्रीय मंत्री, नवीन गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री, भूपेंद्र सिंह बारह, देवेंद्र गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक, दिग्विजय सिंह, कोमल सिंह, भारत सिंह यादव, नकुल वर्मा आदि शामिल रहे।

Posted in , ,

Leave a comment