बिजनौर। बिजनौर सीट पर 29 साल बाद इतिहास दोहराया गया है। ऐसा 29 साल बाद हो सका जब मौजूदा विधायक को ही जनता ने फिर से जीत का ताज पहनाया, वरना साल 1993 के बाद इस सीट पर कोई भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं कर पाया। हालांकि दो दो बार विधायक जरूर बने, लेकिन लगातार नहीं।
जिले की बिजनौर सदर सीट पर भाजपा की सूचि चौधरी ने जीत दर्ज कराई है। वह 1445 मतों से भगवा लहराने में कामयाब रहीं। लगातार दूसरी बाद जीतने का यह इतिहास 29 साल बाद दोहराया गया है। इससे पहले 1993 में महेंद्र पाल सिंह भी लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले महेंद्र पाल सिंह ने राम लहर में 1991 में जीत दर्ज कराई थी। महेंद्रपाल सिंह ने भी तीन दशक बाद इतिहास को दोहराया था। क्योंकि 1962 में कुंवर सत्यवीर सिंह ही ऐसे विधायक रहे, जो कि 1967 में भी जीते थे। कुंवर सत्यवीर सिंह से पहले 1957 में चंद्रावती लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई थी। बिजनौर सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह भी दो बार विधायक चुने गए, लेकिन इन्हें भी लगातार चुनाव जीतने का मौका नहीं मिला। बीच में 2007 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

Leave a comment