newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

नजीबाबाद (बिजनौर)। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत और बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनने पर क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री गायत्री निराला के आवास पर पहुंचकर मनाया।

सभी ने रंग गुलाल एवं फूलों की होली खेली। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों का आभार प्रकट किया और कहा कि यह जीत हम सब की जीत है आम जनमानस की जीत है गरीब मजदूर की किसान की व्यापारी की महिलाओं की शोषित की वंचितों की जीत है। भारतीय जनता पार्टी कभी भी संप्रदायवाद जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विकास की राजनीति करती है और यही बात विपक्ष को अच्छी नहीं लगती चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अगर अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं यह उनकी जीत है आने वाले समय में और भी अच्छे विकास के कार्य होने वाले हैं। जातिवाद को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। राष्ट्र के लिए और अपने धर्म के लिए हम सब एकजुट होकर रहें, यही हमारी जीत का मुख्य उद्देश्य होगा। हमने या हमारी पार्टी ने कभी भी किसी को सताने का कार्य नहीं किया है। वहीं विपक्ष जाति की राजनीति करता है एक दूसरे को बांटने का प्रयास करते हैं। अब जनता समझ चुकी है क्षेत्र का विकास प्रदेश का विकास और राष्ट्र का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसलिए पूरे देश की जनता आज कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट कर रही है और प्रदेश ही नहीं आने वाले 2024 के चुनाव में भी जनता जनार्दन के माध्यम से फिर से केंद्र नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री रितेश सैन, नामित सभासद दीपक बाल्मीकि, अरविंद विश्वकर्मा, रणवीर सिंह निराला, गायत्री निराला, दीपक कर्णवाल, सीमा कर्णवाल, मनीषा सैनी, मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा नरेश सैनी, करुण पाल, कोमल सिंह हल्दिया, हितेंद्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवानदास पाल, अभिषेक पंडित ,मनोज पाल, प्रमोद पाल, विपिन सैनी, मनदीप धस्माना, बंटू शर्मा, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Posted in , ,

Leave a comment