
एसपी सिटी ने लगाई चौपाल। ग्राम वासियों को दी विभाग की जानकारियां।

नजीबाबाद (बिजनौर)। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने ग्राम तिसोतरा के कन्या पाठशाला में एक ग्राम चौपाल आयोजित की। इस दौरान ग्राम वासियों को सरकार, पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारियां दी। इस अवसर पर उन्होंने 1090 और 112 के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक एक दूसरे के पूरक हैं।पुलिस बिना पब्लिक के कुछ नहीं कर सकती है। अपराधों पर अकुश लगाने के लिए जनता से सहयोग करने की अपील करते हुए सभी ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने कहा पुलिस और नागरिकों के बीच संवादहीनता से अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने जनता से पुलिस का संदेशवाहक बनने की अपील की।

थानाध्यक्ष नांगल रविंद्र कुमार सिंह ने सभी स्थानीय ग्राम वासियों से कहा कि पुलिस और आम जनता में विश्वास जागरूक करके ही हम सब क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून का राज स्थापित कर सकते हैं। इसलिए पुलिस भी समाज का एक अंग है। सभी सम्मानित नागरिकों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अविनाश कुमार, पूर्व प्रधान रोहताश सिंह, सूरत पाल सिंह, इरफान अहमद पूर्व प्रधान बाबू सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत सरदार बुध सिंह, रुकन राजपूत आदि बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Leave a comment