विधायक अशोक राणा ने किया नुमाइश का उद्घाटन स्योहारा। स्थानीय रामलीला ग्राउंड में प्रदर्शनी की शुरूआत हो गई है। अब छोटे बड़े सभी लोग यहां जरूरत के सामान की खरीदारी के साथ ही झूलों व सर्कस आदि का लुत्फ उठा सकेंगे। नुमाइश का शुभारम्भ क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक राणा ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रदर्शनी ठेकेदार मो. अकरम ने विधायक अशोक राणा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों सहित सभी को मनोरंजन का आनंद मिलता है। आज के इस व्यस्ततम जीवन में मनोरंजन बहुत आवश्यक है। इस मौके पर प्रदर्शनी ठेकेदार मो. अकरम ने बताया कि मेले में मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, सर्कस, छोटे बड़े झूले आदि हैं। साथ ही घर के साज सज्जा व घर की जरूरतों व महिलाओं की खरीदारी के लिए दुकाने आदि भी हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, मो.सुलेमान, अनुराग भटनागर, राजपाल सिंह प्रजापति, अविनाश जोशी, एमआर पाशा, चरनजीत सिंह, बलराम जोशी, अमित शर्मा, दिनेश चौहान आदि भी मौजूद रहे।
Leave a comment