newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

चाचा व चचेरे भाइयों ने पिटाई कर की थी वीडियो वायरल, गिरफ्तार

एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह

अफजलगढ। युवक को बांध कर उसके साथ मारपीट करने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में थाना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पीड़ित व्यक्ति के चाचा व उसका परिवार शामिल है। पिटाई के पीछे मोबाइल चोरी का शक मुख्य कारण बताया गया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में सोशल मीडिया पर युवक को बांध कर उसके साथ मारपीट करने की वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने जांच की तो उक्त वीडियो थाना अफजलगढ़ क्षेत्र ग्राम मानियावाला की होनी पाई गई। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच में ज्ञात हुआ कि मोबाईल चोरी के शक में युवक की पिटाई उसके ही चाचा व चचेरे भाईयों द्वारा की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी राशिद,आकिब व सलीम

इस मामले में तहरीर पर तत्काल थाना अफजलगढ़ पर मु0अ0सं0 174/22 धारा 323/342/504/506 भादवि0 बनाम राशिद, आकिब, सलीम, रूकसाना निवासीगण ग्राम मानियावाला थाना अफजलगढ़ पंजीकृत कर लिया गया है। इसी के साथ राशिद,आकिब व सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Posted in , ,

Leave a comment