बिजनौर। शासन के निर्देशानुसार वृद्धावस्था पेंशनरों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक जनपद में 52841 वृद्धावस्था पेंशनरों में से 35412 वृद्धजनों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा चुका है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अभी तक 17429 पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कराया गया है। अवशेष पेंशनरों के आधार प्रमाणीकरण हेतु समस्त विकासखण्डों/नगर निकायों में वृद्धजनों के आधार प्रमाणीकरण हेतु दिनांक 30 जुलाई से दिनांक 07 अगस्त, 2022 तक विशेष शिविर आयोजित किये जायेगें।
उन्होंने समस्त आधार प्रमाणीकरण से अवशेष रह गये पेंशनरों को सूचित किया कि ग्राम पंचायतों/नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले आधार प्रमाणीकरण शिविरों में अपना आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। वृद्ध पेंशनर विभागीय वेबसाईट https://sspy-up.gov.in पर स्वयं या नजदीकी जनसुविधा केन्द के माध्यम से भी अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधार प्रमाणीकरण कराये जाने की अन्तिम तिथि 14 अगस्त, 2022 है। जिन वृद्धावस्था पेंशनरों द्वारा आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया जायेगा उनकी पेंशन प्राप्त नहीं होगी।
Leave a comment