बिजनौर। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने तथा उनके नेतृत्व में यूपी 112 के प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मानव अधिकार वेलफेयर संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

मानव अधिकार वेलफेयर संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मौ. शाकिर के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात करते हुए कहा कि जनपद के शहरी क्षेत्र में उनके नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद बनी हुई है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में उनका योगदान बेहद सराहनीय है। इसके साथ ही उनके नेतृत्व में यूपी 112 ने अपने फर्ज को बेहतरीन तरह से अंजाम देते हुए पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। यूपी 112 के नोडल अधिकारी के रूप में वह भी शामिल थे। यह उनकी शानदार उपलब्धि है।
इस अवसर पर एसपी सिटी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन लगातार सहयोग देते हैं। एसपी को सम्मानित करने वालों में उत्तर प्रदेश मानव अधिकार वेलफेयर संगठन जिला अध्यक्ष नदीम अहमद, सलीम अहमद, मौ.आसिफ, ऋषभ भाटिया, सचिव अफजाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम अहमद आदि शामिल रहे।
Leave a comment