हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शक्ति केन्द्रों की रणनीति तैयार

बिजनौर। आदमपुर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों की बैठकों का आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में किया गया। इस दौरान डीएवी, बुखारा, लडापुरा, तिवड़ी, जलालपुर काजी शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री विनय राणा रहे, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक ने की।
मुख्य वक्ता द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से बताया गया। उन्होंने ध्वज को लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को हम हर्ष उल्लास के साथ मनाएंगे और जैसे पहले अपना मंडल हर अभियान में सबसे आगे रहता है, उसी प्रकार इस अभियान में भी आगे रहेगा। अभियान के सह संयोजक कुलदीप कुमार ने तिरंगा झंडा व्यवस्था के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मान देवी, मंडल मंत्री नीरज बॉबी मधु भूषण शक्ति केंद्र संयोजक सूरजभान, सभी बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवानी शर्मा, मीना त्यागी, दीपक पाल आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment