
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव पर पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश एवं विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, अरविंद गहलौत जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जयवीर पंचवाल, मंडल अध्यक्ष बढ़ापुर विजय सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष देशराज, मंडल अध्यक्ष अफजलगढ़ मुकेश शर्मा ने विधायक कुंवर सुशांत सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

विधायक कुंवर सुशांत सिंह व पूर्व सांसद द्वारा तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहजादपुर से विधायक आवास आलमपुर तक यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की तादात में भीड़ रही। बताया जा रहा है कि लगभग 2000 मोटरसाइकिल व 300 टैक्टर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ऐतिहासिक रैली निकालने के लिए कुंवर सुशांत सिंह व कुंवर सर्वेश सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी क्षेत्र वासियों से अपील की कि प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराना चाहिए। आज हम आजादी का अमृत महोत्सव बना रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Leave a comment