मिशन शक्ति की सफलता को लेकर पुलिस विभाग तत्पर: एसपी दिनेश सिंह। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने भी सभी महिला पुलिस कर्मचारियों व थानाध्यक्षों को दिए टिप्स।

बिजनौर। मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस लाइन सभागार में विशेष आयोजन किया गया। इसमें जिले भर की महिला पुलिसकर्मियों व महिला थानाध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान सभी महिलाओं को सुरक्षा और समय से इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार की मंशानुरूप सभी थानों में हो रहे कार्य के संबंध में जानकारी हासिल की गई।
मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर एसपी दिनेश सिंह ने सभी मिशन शक्ति महिला पुलिसकर्मी से कार्यक्रम के बारे में जाना। साथ ही सभी थानों में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था व कानून व्यवस्था को देखते हुए मिशन कार्यक्रम चलाने से संबंधित बातचीत की गई।

सभी मिशन शक्ति कर्मियों को महिला थानाध्यक्ष द्वारा जागरूक करने का भी काम किया गया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने भी इसे उत्तर प्रदेश सरकार का प्राथमिक मिशन बताते हुए सभी महिला पुलिस कर्मचारियों व महिला थानाध्यक्षों को टिप्स दिए। किसी भी महिला को जल्द से जल्द कैसे न्याय मिले इसके लिए सभी इस कार्यक्रम से जुड़े, पुलिसकर्मी महिलाओं को टिप्स दिए गए। एसपी ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजनौर जिले की पुलिस तत्पर है। इस मिशन की प्रमुखता को देखते हुए जो भी कमियां हैं, उसको सुधारने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Leave a comment