एसपी दिनेश सिंह ने जनपदवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं। नशे के खिलाफ नया सवेरा अभियान में मांगा जनसहयोग।

बिजनौर। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने सभी जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। एक वीडियो संदेश में उन्होंने त्योहार श्रृंखला पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की, कि उजाले का यह पर्व सभी के जीवन से अंधेरा दूर कर के नया उजाला लाए।
इसी के साथ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने जनपद में चलाए जा रहे नया सवेरा अभियान के सम्बन्ध में भी विचार साझा किए। उन्होंने युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त से निकालने को चलाए जा रहे अभूतपूर्व अभियान नया सवेरा की प्रासंगिकता पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के सामान की बिक्री करने वालों के अलावा मेडिकल स्टोर्स पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। एसपी ने नया सवेरा अभियान में सभी का सहयोग भी मांगा।
Leave a comment