newsdaily24

update रहें…हर दम, हर पल

~भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार

बिजनौर। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बिजनौर ने संत निरंकारी सत्संग भवन पर साप्ताहिक साथ संगत का आयोजन किया। इस अवसर पर मिशन के संत महापुरुषों व छोटे-छोटे बच्चों ने अपने आध्यात्मिक विचार व गीत प्रस्तुत किए।

चांदपुर से पधारे महात्मा सुरेंद्र खन्ना ने गुरु गद्दी से साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इंसानियत और प्यार का पैगाम दे रहे हैं। प्यार सजाता है, गुलशन को और नफरत वीरान करे।

सतगुरु माता जी आज सत्य का संदेश जन जन तक पहुंचा रही हैं। नर सेवा नारायण सेवा। हमें सदैव इंसानियत का परिचय देते हुए मानव मात्र की सेवा करनी चाहिए। सेवा से ही हमें सब सुख प्राप्त होते हैं। सेवा सत्संग, सुमिरन के संगम से भक्ति होती पूरी है वरना अधूरी है, हमें ज्यादा से ज्यादा सेवा सत्संग व सुमिरन करते रहना चाहिए, तभी हमारा मानव जीवन सफल होगा। मोक्ष की प्राप्ति मानव मात्र का एकमात्र लक्ष्य है। मोक्ष की प्राप्ति केवल हमें मनुष्य योनि में ही प्राप्त हो सकती है। आज समय की रहबर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जो हमें ब्रह्म ज्ञान दे रही हैं, वह बहुत ही उच्च कोटि का है। ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति व ब्रह्म की समाप्ति; ब्रह्म ज्ञान के द्वारा ही हमारा यह लोक सुनहरा होता ही है, परलोक भी सुनहरा हो जाता है। समालखा में नवंबर में दिनांक 16, 17, 18, 19 व 20 के पांच दिवसीय समागम में सतगुरु माता जी रहमतों की बरसात करेंगी। सद्गुरु के दर्शन हमें बड़े सौभाग्य से प्राप्त होते हैं, जिनको सद्गुरु के दर्शन होते हैं वह बड़े ही भागों वाले होते हैं। हम बड़े- बड़भागी हैं कि हमे सद्गुरु माता की असीम कृपा प्राप्त हो रही है। सतगुरु माता जी मिशन के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। निरंकारी मिशन एक बहुत बड़ा मिशन है।

महात्मा यादराम सिंह फोरमैन के संचालन में हुई साध संगत में संयोजक महात्मा बाबूराम निरंकारी, संचालक विनोद कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र निरंकारी पत्रकार, शिक्षक आदित्य सोनू, चंद्रसेन सैनी मीडिया प्रभारी ब्रांच चांदपुर, शंकर खुल्बे, दयाराम सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र पाल लकी, सुभाष सिंह, मोहित, आशु, दीपक, झंडू सिंह, मनजीत सिंह, कोमल सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय, आशीष, गोलू, सुशीला, बीना, प्रियांशी, संध्या, पारुल, गीता, अंजलि, शालिनी, नेहा, पुष्पा, सर्वेश, खुशी, कुल, ध्रुव आदि सहित निरंकारी मिशन के अनेक लोग उपस्थित रहे। लंगर सेवा में आनंद, नरेश, विमला का विशेष योगदान रहा।

Posted in , ,

Leave a comment