बिजनौर। चित्रांश समाज ने भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह नौबत राय कायस्थ शिव मंदिर मोहल्ला चाहशीरी में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हवन के साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की कथा एवं आरती हुई। अंत में दीपोत्सव के पश्चात समस्त लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

मुख्य यजमान अशोक भारतीय एवं शोभा के अलावा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री योगेश भटनागर एडवोकेट, वरिष्ठ अतिथि आईडी भटनागर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवर्धन भटनागर रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर एवं संचालन रितेश भटनागर ने किया। कार्यक्रम में रंगोली भटनागर, रोशनी भटनागर, चेतना भटनागर, महिमा भटनागर, हिमांशु भटनागर, मयंक भटनागर, स्पर्श भटनागर, धर्मांशु भटनागर, भुवन कश्यप आदि शामिल रहे।
Leave a comment